उत्तराखंड में Group C के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने असिस्टेंट, क्लर्क, रजिस्ट्रार समेत ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ukssscrecruitment.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन में गलती सुधारने का भी मिलेगा मौका
UKSSSC भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फॉर्म में हुई गलती सुधारने का अवसर भी दिया जाएगा। उम्मीदवार 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा। भर्ती अभियान के जरिए कुल 553 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट यानी 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित पद के अनुसार अन्य निर्धारित योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी। 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पदवार शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
टीभर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए फीस 150 रुपये निर्धारित है। अनाथ अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ टाइपिंग परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।