Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

खेल

IND vs AFG: वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर, संजू सैमसन पर भी गिरेगी गाज? दूसरे T20 में ऐसी होगी प्लेइंग 11

By dolly singh
September 15, 2026 2 Min Read
0

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत दर्ज कर चुकी टीम इंडिया अब सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, मुकाबले से पहले भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव की संभावना नजर आ रही है। वरुण चक्रवर्ती और संजू सैमसन को दूसरे टी20 में बाहर बैठना पड़ सकता है।

इंजरी ने बढ़ाई वरुण की मुश्किल

वरुण चक्रवर्ती को लेकर बीसीसीआई की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चोट के कारण वह सीरीज के बाकी दोनों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। ऐसे में दूसरे टी20 में उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिलने की संभावना है। टीम मैनेजमेंट के पास वॉशिंगटन सुंदर का विकल्प भी मौजूद है। सुंदर के खेलने से टीम इंडिया को गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अतिरिक्त मजबूती मिल सकती है।

संजू सैमसन पर भी गिरेगी गाज?

पहले टी20 में संजू सैमसन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। संजू ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से महज 10 रन बनाए थे। उनका मौजूदा फॉर्म प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी जगह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर विचार कर सकता है। वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू तो कर लिया है, लेकिन भारत में अब तक अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें

अगर दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो दिल्ली में उनके घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का इंतजार खत्म हो जाएगा। युवा बल्लेबाज को एक्शन में देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं। वरुण चक्रवर्ती और संजू सैमसन के अलावा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में किसी और बदलाव की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखते हुए सीरीज अपने नाम करने उतरेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, रवि बिश्नोई/वाशिंगटन सुंदर.

Tags:

Cricket NewsSports News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

सम्राट सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बिहार में एक दिन में खुले 211 डिग्री कॉलेज

Next

UPI यूजर्स के लिए गुड न्यूज, 2000 रुपये तक के पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने किया क्लीयर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme