Oppo का धांसू स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh की दमदार बैटरी से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स
स्मार्टफोन बाजार में अपनी K सीरीज को आगे बढ़ाते हुए ओप्पो ने भारतीय यूजर्स के लिए नया Oppo K14 Lite लॉन्च किया है। फोन में बड़ी 6.75 इंच की स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 55.55 घंटे तक कॉलिंग टाइम दे सकती है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है।
Oppo K14 Lite की कीमत और लॉन्च ऑफर
ओप्पो K14 Lite के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 16,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Feather Purple और Stone Brown कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री ओप्पो ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे प्रभावी कीमत 15,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया गया है।
120Hz डिस्प्ले और Unisoc T7250 प्रोसेसर
फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक बताई गई है। इसमें Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स मिलते हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB LPDDR4X रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
13MP कैमरा के साथ AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Oppo K14 Lite में ऑटोफोकस वाला 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा पोर्ट्रेट, नाइट और टाइम-लैप्स जैसे मोड सपोर्ट करता है। फोन में AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा Google Gemini और Google के AI Assistant का सपोर्ट मिलता है। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है।
7,000mAh बैटरी देगी लंबा बैकअप
Oppo K14 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है। फोन में 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के दावों के मुताबिक, फोन 26.84 घंटे तक YouTube प्लेबैक, 13.19 घंटे तक PUBG Mobile गेमिंग और 55.55 घंटे तक कॉलिंग का बैकअप दे सकता है।