Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

टेक

पावरफुल बैटरी, दमदार फीचर्स… Ai+ Nova 2 Power 5G लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

By dolly singh
September 22, 2026 2 Min Read
0

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Ai+ ने अपनी Nova 2 सीरीज का नया मॉडल Nova 2 Power 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को खासतौर पर बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। इसमें 7,000mAh की बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने इसे 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा है।

Ai+ Nova 2 Power 5G की कीमत

Ai+ Nova 2 Power 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। फोन को ग्लोडन ब्लू फ्यूजन, ब्लू फ्यूजन, ओसियन ग्रीन, डीप पर्पल और मिडनाइट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का HD+ IPS LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है।

कैमरा और परफॉर्मेंस में क्या मिलेगा?

फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ 8GB तक रैम दी गई है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन Android 16 आधारित nxtQ OS पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

7,000mAh बैटरी के साथ कनेक्टिविटी

Ai+ Nova 2 Power 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS और BeiDou का सपोर्ट है। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट भी मिलता है। फोन को IP65 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Tags:

Ai+ NovaTech News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, 28 सितंबर से आवेदन, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

Next

इस हफ्ते OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, ‘टॉक्सिक’ से ‘अगाधा’ तक, साउथ की 5 धांसू फिल्में होंगी रिलीज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme