Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

टेक

Motorola का नया फ्लैगशिप फोन हुआ पेश, AI से कैमरा तक… जानिए क्या है खास

By dolly singh
September 25, 2026 2 Min Read
0

मोटोरोला ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नया मॉडल जोड़ते हुए Motorola Signature 27 को Snapdragon Summit 2026 में पेश कर दिया है. यह कंपनी की Signature सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है और इस साल की शुरुआत में आए Motorola Signature के बाद लॉन्च हुआ है. खास बात यह है कि फोन क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ पेश किए जाने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल है. इसके साथ ही कंपनी ने Signature 27 के नामकरण में भी बदलाव किया है, जिसमें मॉडल के नाम में अगले साल के आखिरी दो अंकों का इस्तेमाल किया गया है.

दो कलर में आएगा Motorola Signature 27

मोटोरोला ने फिलहाल Signature 27 की कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है. कंपनी के मुताबिक, फोन को इस साल के अंत तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Green में पेश किया जाएगा. यानी डिजाइन के मामले में भी कंपनी ने इसे अपनी प्रीमियम Signature लाइनअप के अनुरूप रखा है.

नए चिपसेट के साथ दमदार परफॉर्मेंस

Signature 27 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Snapdragon Summit 2026 में पेश किया गया. मोटोरोला के अनुसार, नया चिपसेट ऑन-डिवाइस AI, कैमरा प्रोसेसिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा. फोन में कंपनी का ArcticMesh Cooling System भी दिया गया है, जिसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल और कॉपर मेश के साथ नया 3D वेपर चैंबर शामिल है. कंपनी का दावा है कि यह वेपर चैंबर पिछली जेनरेशन की तुलना में 40 फीसदी बड़ा है.

200MP पेरिस्कोप कैमरा और AI वीडियो फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Motorola Signature 27 में 50MP Sony LYTIA 910 मेन कैमरा के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. कंपनी ने अपने Video Enhancement Engine को भी इसमें शामिल किया है. AI के लिए फोन में Google Gemini के फीचर्स मिलेंगे और Signature 27 Gemini Omni को सपोर्ट करेगा, जिसकी मदद से प्रॉम्प्ट, फोटो या मौजूदा वीडियो फुटेज से तैयार वीडियो बनाया जा सकेगा. इसके अलावा Google Lyria का इस्तेमाल म्यूजिक और साउंडट्रैक तैयार करने के लिए किया जा सकता है.

7 साल तक OS अपडेट और B&O ऑडियो

मोटोरोला Signature 27 के साथ सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड देने का दावा कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Android 17 के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है. यह मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन भी होगा जिसमें Bang & Olufsen (B&O) का ऑडियो सिस्टम दिया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी डिस्प्ले, बैटरी, चार्जिंग स्पीड, रैम, स्टोरेज और अन्य कैमरा सेंसर से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है. इन स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा लॉन्च के करीब होने की उम्मीद है.

Tags:

MotorolaTech News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

एक मैच के मिलेंगे 4.85 करोड़! Team India के नए स्पॉन्सर से BCCI की बल्ले-बल्ले

Next

Griha Pravesh Muhurat: चातुर्मास के बाद नए घर में कब करें प्रवेश? नवंबर-दिसंबर में मिलेंगे ये 7 शुभ दिन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme