Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

टेक

8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा… भारत में लॉन्च हुआ Oppo K14 Plus, जानिए पूरी डिटेल

By dolly singh
September 30, 2026 2 Min Read
0

स्मार्टफोन बाजार में Oppo ने अपनी K-Series का नया और दमदार मॉडल Oppo K14 Plus पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा है, जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर के साथ 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि यह लेटेस्ट Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।

कीमत और पहली सेल

Oppo K14 Plus को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये और 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 35,999 रुपये में आएगा। फोन Solar Orange और Star White कलर में उपलब्ध होगा। इसकी पहली बिक्री 8 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे से Flipkart और Oppo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

कंपनी ने Oppo K14 Plus की लॉन्च सेल के साथ कुछ बैंक ऑफर्स भी पेश किए हैं। सभी प्रमुख बैंकों के कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 6 महीने का No-cost EMI विकल्प भी दिया जा रहा है। इससे फोन के अलग-अलग वेरिएंट की प्रभावी कीमत लॉन्च ऑफर के दौरान कम हो सकती है।

144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा

फोन में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,772 × 1,272 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम के साथ IP69K रेटिंग दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर, Mali-G615 MC2 GPU, 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल है।

8,000mAh बैटरी के साथ ColorOS 16

Oppo K14 Plus में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के जरिए दूसरे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ आता है। इस तरह बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और नए प्रोसेसर के साथ Oppo ने K-Series में एक हाई-एंड विकल्प जोड़ा है।

Tags:

OppoTech News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले, अक्टूबर में 5.24% कम होगा बोझ, जानिए वजह

Next

असम राइफल्स में नौकरी का मौका! 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme