Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

खेल

शुभमन गिल ने ठोकी डबल सेंचुरी, बने Player of the Match; जानें इनाम में मिले कितने रुपये

By dolly singh
October 1, 2026 2 Min Read
0

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐतिहासिक रन चेज करते हुए 406 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में गिल ने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 26 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब सवाल यह है कि इस अवॉर्ड के साथ गिल को कितनी इनामी राशि मिली?

प्लेयर ऑफ़ द मैच के लिए मिली इतनी राशि

शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ 1.50 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब भारतीय कप्तान पुरस्कार लेने पहुंचे, तब टीवी स्क्रीन पर भी अवॉर्ड की रकम दिखाई गई। यानी 223 रन की ऐतिहासिक पारी के लिए गिल को ट्रॉफी के साथ डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार मिला।

कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी ODI पारी

गिल की 223 रन की नाबाद पारी ने उन्हें एक खास रिकॉर्ड भी दिला दिया। वह वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान रहते हुए 219 रन बनाए थे। गिल ने इस पारी के दौरान भारत को 406 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

रोहित शर्मा ने भी जड़ा शानदार शतक

भारत की ऐतिहासिक जीत की नींव गिल और रोहित शर्मा ने रखी। 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 158 गेंदों पर 255 रन की शानदार साझेदारी की। रोहित ने 75 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए, जबकि गिल अंत तक क्रीज पर डटे रहे। भारत ने महज 43.3 ओवर में 406/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

2-0 से भारत ने जीती सीरीज

दूसरे वनडे में जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। इससे पहले तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जहां गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी।

Tags:

Cricket NewsShubman GillSports News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

रिलीज से पहले ही अजय देवगन की ‘Drishyam 3’ का तहलका! एडवांस बुकिंग में कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

Next

DRDO में ITI पास युवाओं की सीधी एंट्री! अप्रेंटिस के लिए आवेदन शुरू, मिलेगा शानदार स्टाइपेंड

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme