Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

टेक

Lenovo ThinkBook 14x की भारत में एंट्री, दमदार फीचर्स से है लैस, इतनी है कीमत

By dolly singh
October 8, 2026 2 Min Read
0

लेनोवो ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम लैपटॉप Lenovo ThinkBook 14x लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया Copilot+ PC पावरफुल प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश-रेट OLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। लैपटॉप में 14 इंच का 2.8K OLED पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसके अलावा इसमें 16GB रैम, 1TB तक स्टोरेज और 65Wh तक की बैटरी मिलती है। हल्के वजन और पतले डिजाइन के चलते यह लैपटॉप खासतौर पर प्रोफेशनल यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

Lenovo ThinkBook 14x की कीमत और उपलब्धता

भारत में Lenovo ThinkBook 14x की शुरुआती कीमत 1,08,990 रुपये रखी गई है। यह लैपटॉप Lenovo India की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक कस्टम कॉन्फिगरेशन चुनने का विकल्प भी दे रही है। यानी यूजर्स प्रोसेसर, स्टोरेज और अन्य हार्डवेयर विकल्पों के आधार पर अपनी पसंद का मॉडल चुन सकते हैं।

2.8K OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट

लैपटॉप में 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और कंपनी के मुताबिक स्क्रीन 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है। डिस्प्ले को Eyesafe 2.0 सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो ब्लू-लाइट एक्सपोजर को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ बैकलिट कीबोर्ड में एडजस्टेबल लाइट लेवल और ग्लास टचपैड दिया गया है।

प्रोसेसर के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन

Lenovo ThinkBook 14x को Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसमें Core Ultra 5 226V, Core Ultra 7 256V और Core Ultra 7 256V जैसे कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं। लैपटॉप Windows 11 Pro पर चलता है और इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, दो USB Type-C, दो USB Type-A और फुल-साइज HDMI पोर्ट दिए गए हैं। ज्यादा स्टोरेज के लिए इसमें डुअल SSD स्लॉट भी मौजूद हैं।

990 ग्राम वजन और 65Wh तक बैटरी

प्रीमियम एल्युमिनियम चेसिस के साथ आने वाला यह लैपटॉप करीब 990 ग्राम वजन और सिर्फ 12.9mm मोटाई वाला है। टॉप-एंड Core Ultra 7 256V मॉडल में 65Wh की बैटरी दी गई है, जबकि अन्य दो मॉडल 54.7Wh बैटरी के साथ आते हैं। लैपटॉप में Lenovo Smart Connect भी मिलता है, जिसकी मदद से PC के साथ Android डिवाइस और iPhone को कनेक्ट किया जा सकता है। इस फीचर से अलग-अलग डिवाइस के बीच फाइल और अन्य कंटेंट को एक्सेस करना आसान हो जाता है।

Tags:

LenovoTech News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

Nana Patekar Death: अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Next

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP हाईकोर्ट में स्टेनो समेत 418 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme