Awarapan 2 Cast Fees: ‘आवारापन 2’ के लिए इमरान हाशमी ने वसूली मोटी रकम, जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस
इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों के बीच hइसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। 2007 में आई ‘आवारापन’ के सीक्वल में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। ऐसे में फिल्म की कहानी के साथ-साथ सितारों की फीस भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
इमरान हाशमी बने सबसे महंगे स्टार
न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ के लिए सबसे ज्यादा फीस इमरान हाशमी ने ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। खास बात यह है कि 2007 की पहली ‘आवारापन’ के लिए इमरान को लगभग 1.2 करोड़ रुपये मिले थे। यानी करीब दो दशक बाद इसके सीक्वल के लिए उनकी फीस लगभग दस गुना तक बढ़ गई है।
दिशा पाटनी की फीस भी करोड़ों में
फिल्म में दिशा पाटनी पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा को ‘आवारापन 2’ में काम करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये फीस मिली है। फिल्म में वह जारा के किरदार में दिखाई देंगी और इमरान के साथ उनकी जोड़ी को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
शबाना आजमी ने कितनी फीस ली?
शबाना आजमी फिल्म में नफीसा नाम के दमदार नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। उनकी फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें करीब 2 से 5 करोड़ रुपये के बीच भुगतान किया गया है। हालांकि, इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खास बात यह भी है कि पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में शबाना पहली बार इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाती नजर आएंगी।
14 अगस्त को रिलीज होगी ‘आवारापन 2’
आवारापन 2’ में इमरान हाशमी शिवम पंडित, दिशा पाटनी जारा और शबाना आजमी नफीसा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन और कहानी दर्शकों के बीच पहले से चर्चा में है, जबकि ट्रेलर को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से मुकाबला होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले भाग की लोकप्रियता को कितना आगे ले जाता है।