Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

दिल्ली में 15 अगस्त से पहले बम धमकी, हाई कोर्ट समेत निशाने पर ये 6 जगहें, जांच में जुटी पुलिस

By dolly singh
August 14, 2026 2 Min Read
0

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली में बम धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। दिल्ली हाई कोर्ट को ई-मेल भेजकर 15 अगस्त को धमाके की धमकी दी गई है। इसके बाद हाई कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई और बम निरोधक दस्तों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। धमकी के बाद राजधानी में संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी नहीं है।

ई-मेल में दिल्ली को खालिस्तान बनाने की बात

धमकी भरे ई-मेल के विषय में “BOMB Blast Delhi High Court @ 2:11PM” लिखा गया है। मेल में दावा किया गया है कि 15 अगस्त को धमाका होगा। इसमें दिल्ली हाई कोर्ट पर सिखों से जुड़े मामलों में न्याय नहीं करने का आरोप लगाया गया है और 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित मामलों का भी उल्लेख किया गया है। ई-मेल में इसी को हमले की वजह के तौर पर पेश करने की कोशिश की गई है। साथ ही दिल्ली को खालिस्तान बनाने जैसी बात भी लिखी गई है।

लाल किला, जिला अदालत और ट्रेन-मेट्रो को भी धमकी

ई-मेल में दिल्ली हाई कोर्ट के अलावा जिला अदालतों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। लाल किले का जिक्र करते हुए वहां हमले की धमकी दी गई है। मेल में खाकी वर्दी पहने लोगों के धमाके को अंजाम देने के लिए आने का दावा भी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेन और मेट्रो का भी उल्लेख है। धमकी देने वाले ने दावा किया है कि खालिस्तान समर्थक लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं और ट्रेन को निशाना बनाया जा सकता है।

छह जगहों को उड़ाने की धमकी

धमकी में जाम नगर हाउस, दिल्ली हाई कोर्ट, झंडेवालान बिल्डिंग, साकेत कार्यालय, टर्मिनल-3 आईजीआई और दिल्ली कैंट स्थित एसडीएम कार्यालय का नाम लिया गया है। सूचना मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर सुरक्षा और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सभी कॉल पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि, अब तक की जांच में किसी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और धमकी की विश्वसनीयता की जांच में जुटी हैं।

Tags:

Bomb ThreatDelhi High Court
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत खराब, AIIMS में कराए गए भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

Next

बड़ी बैटरी, दमदार चिप और 50MP कैमरा… Moto G Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme