Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

जॉब

सरकारी नौकरी का शानदार मौका! UPSSSC JE Agriculture का नोटिफिकेशन जारी, इतने पदों पर होगी भर्ती

By dolly singh
August 17, 2026 2 Min Read
0

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि निदेशालय के तहत कनिष्ठ अभियंता (कृषि) के 134 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि कृषि इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा करने वाले और UPSSSC PET-2025 में शामिल अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर पाएंगे।

134 पदों पर होगी नियुक्ति

UPSSSC के नोटिफिकेशन के अनुसार कनिष्ठ अभियंता (कृषि) के कुल 134 पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के 54, अनुसूचित जाति के 23, अनुसूचित जनजाति का 1, अन्य पिछड़ा वर्ग के 43 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 13 पद शामिल हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर है, जबकि फॉर्म में संशोधन 14 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा।

PET-2025 स्कोर जरूरी

इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का UPSSSC PET-2025 में शामिल होना जरूरी है। केवल वैध PET-2025 स्कोरकार्ड वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। शून्य या निगेटिव स्कोर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए चयन PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगा और आयोग पदों की संख्या के करीब 15 गुना उम्मीदवारों को श्रेणीवार परीक्षा के लिए बुलाएगा।

योग्यता और आयु सीमा क्या है?

कनिष्ठ अभियंता (कृषि) पद के लिए उम्मीदवार का हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ कृषि इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। यह डिप्लोमा उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन या सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष संस्थान से होना चाहिए और AICTE से अप्रूव्ड होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना भर्ती वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

100 अंकों की होगी मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 100 अंक होंगे। परीक्षा में कृषि इंजीनियरिंग से जुड़े विषयों के 65 प्रश्न, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से 15 प्रश्न और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी के 20 प्रश्न शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का एक-चौथाई हिस्सा काटा जाएगा।

आवेदन के लिए 25 रुपये फीस

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को शुरुआती ऑनलाइन आवेदन के दौरान 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले अभ्यर्थियों से बाद में अलग से परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त OTP के जरिए लॉगिन करना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर फीस जमा करनी होगी और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

Tags:

JobsUPSSSC
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

लैपटॉप की रफ्तार हो गई धीमी? बिना एक रुपया खर्च किए ऐसे बढ़ाएं स्पीड, जानें पूरी डिटेल

Next

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब बाहरी लोगों की ‘नो एंट्री’! आखिर क्यों लिया गया यह फैसला?

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme