64MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी… भारत में लॉन्च हुए दो धांसू स्मार्टफोन, जानिए कीमत और खासियत
स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए Fire-Boltt ने अपने नए सब-ब्रांड Boltt के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने मंगलवार, 25 अगस्त को भारत में Boltt Ace 5G और Boltt Evo लॉन्च किए। दोनों फोन में बड़ी 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Ace 5G जहां 5G कनेक्टिविटी और 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है, वहीं Evo में 4G सपोर्ट और 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा मिलता है। दोनों डिवाइस की बिक्री 1 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी।
10,999 रुपये से शुरू होती है कीमत
Boltt Ace 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसका 6GB+128GB वेरिएंट 14,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल 15,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं Boltt Evo के 4GB+128GB मॉडल की कीमत 10,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी डे-1 ऑफर के तहत दोनों फोन पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है।
120Hz स्क्रीन के साथ अलग-अलग चिपसेट
दोनों स्मार्टफोन में 6.79 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1640 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा पंच-होल कटआउट में दिया गया है। Boltt Evo में Unisoc T7250 प्रोसेसर और Ace 5G में Unisoc T8200 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं और Circle to Search तथा Google Lens जैसे फीचर्स सपोर्ट करते हैं।
64MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी से लैस
कैमरा सेटअप की बात करें तो Boltt Ace 5G में f/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा और Boltt Evo में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में Face Unblur और Night Mode जैसे Google AI इमेजिंग फीचर्स मिलते हैं। पावर के लिए दोनों में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Ace 5G में NFC भी मौजूद है, जिसके जरिए Google Pay और Paytm जैसे कंपैटिबल ऐप्स पर टैपलेस पेमेंट किया जा सकता है। दोनों फोन 1 सितंबर से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।