Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

दुनिया

इस्लामाबाद के सरकारी अस्पताल में दर्दनाक हादसा, भीषण आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत

By dolly singh
August 26, 2026 2 Min Read
0

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार सुबह एक सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के महिला और बाल स्वास्थ्य वार्ड की तीसरी मंजिल पर स्थित नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे के वक्त वार्ड में कुल 16 बच्चे भर्ती थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 6:45 बजे AC के कंप्रेसर में धमाका होने के बाद लगी और देखते ही देखते पूरे वार्ड में फैल गई।

खिड़की तोड़कर वार्ड में पहुंची रेस्क्यू टीम

आग की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खिड़की का शीशा तोड़कर नर्सरी वार्ड में प्रवेश किया। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम केवल एक नवजात बच्चे को जिंदा बचा सकी, जबकि 14 बच्चों के शव आग में बुरी तरह जल गए। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसके बाद प्रभावित हिस्से को ठंडा करने का काम शुरू किया गया। यह वही PIMS अस्पताल है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदालत के आदेश पर स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया था।

हादसे की जांच के आदेश, 24 घंटे में रिपोर्ट

घटना के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन ने आग लगने की वजह और अस्पताल में मौजूद सुरक्षा इंतजामों की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। समिति को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है, जिसके बाद हादसे की वजह और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित लापरवाही को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Tags:

Fire IncidentIslamabadPakistan
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

64MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी… भारत में लॉन्च हुए दो धांसू स्मार्टफोन, जानिए कीमत और खासियत

Next

रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10000 रुपये

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme