Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

राज्य

दिल्ली में हैवानियत! स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

By dolly singh
August 31, 2026 2 Min Read
0

दिल्ली में नाबालिग छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया है।

बारिश और अंधेरे में रास्ता भटकी छात्रा

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकली थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा के इशारा करने पर बस रुकी और ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 तक छोड़ने की बात कहकर बस में बैठा लिया।

बस में शुरू हुई हैवानियत

आरोप है कि बस कुछ दूर चलने के बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कथित वारदात के बाद आरोपी छात्रा को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए।

कश्मीरी गेट पहुंचकर पुलिस को दी जानकारी

घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और जांच के दौरान बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर स्थित एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

47 किलोमीटर के सफर में हुई वारदात

पुलिस जांच में सामने आया है कि बस में खराबी आने के बाद उसे सूरजपुर की वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए ले जाया गया था। मरम्मत के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक पर उन्हें छात्रा मिली। परी चौक से कश्मीरी गेट तक बस ने करीब 47 किलोमीटर का सफर तय किया। स्लीपर बस में पर्दे लगे होने के कारण बाहर से अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही थीं। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Tags:

Crime NewsDelhi News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा खेल, 200 करोड़ पार फिर भी सुस्त पड़ी कमाई की रफ्तार

Next

Rule Changes: LPG से लेकर कारों की कीमत तक… 1 सितंबर से बदलने जा रहा बहुत कुछ, आप पर क्या पड़ेगा असर?

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme