Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

जॉब

Railway Recruitment 2026: रेलवे में 4,471 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए मौका; बिना परीक्षा होगा चयन

By dolly singh
September 1, 2026 3 Min Read
0

रेलवे में अप्रेंटिसशिप का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), दक्षिण रेलवे की इस भर्ती के तहत अलग-अलग ट्रेड में कुल 4,471 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दक्षिण रेलवे में 4,471 पदों पर भर्ती

दक्षिण रेलवे की इस भर्ती में फ्रेशर और एक्स आईटीआई दोनों कैटेगरी के उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। कुल पदों में 177 फ्रेशर और 4,308 पद एक्स आईटीआई कैटेगरी के लिए हैं। फ्रेशर कैटेगरी में फिटर, पेंटर और बिल्डर समेत कई ट्रेड शामिल हैं। मेडिकल लैब टेक्नीशियन के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय होना जरूरी है। एक्स आईटीआई कैटेगरी में फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, टर्नर, डीजल मैकेनिक, कारपेंटर, वेल्डर, वायरमैन, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, COPA-PASSA समेत कई ट्रेड हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

10वीं आधारित ट्रेड के लिए उम्मीदवार का 10+2 सिस्टम के तहत कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। एक्स आईटीआई उम्मीदवारों के पास 10वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त आईटीआई से ट्रेनिंग के साथ NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना चाहिए। कुछ ट्रेड के लिए विषयवार योग्यता भी निर्धारित की गई है। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 10वीं में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता से छूट दी गई है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवार की आयु की गणना 28 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 15 वर्ष निर्धारित है। फ्रेशर कैटेगरी में अधिकतम आयु 22 वर्ष है, जबकि कुछ एक्स आईटीआई और MLT कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र 24 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। फ्रेशर उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं के अंकों से तैयार होगी, जबकि एक्स आईटीआई उम्मीदवारों के लिए 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों को समान वेटेज दिया जाएगा। मेरिट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। हालांकि, अप्रेंटिस के रूप में चयन को रेलवे में स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं माना जाएगा।

ट्रेनिंग के दौरान कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

अप्रेंटिस के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। 10वीं पास फ्रेशर उम्मीदवारों को 8,200 रुपये प्रति माह, जबकि 12वीं पास फ्रेशर और एक्स आईटीआई उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। भर्ती के नियमों में अगले वर्ष स्टाइपेंड बढ़ाने का प्रावधान भी किया गया है।

फीस और आवेदन की आखिरी तारीख

दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी ट्रेड, शैक्षणिक योग्यता और आयु संबंधी पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए।

Tags:

JobsRailway
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

सितंबर में कार खरीदना पड़ेगा महंगा, Tata-Hyundai की गाड़ियां हुईं महंगी, जानें कितने बढ़े दाम

Next

SCO समिट में PM मोदी का आतंकवाद पर प्रहार, बोले- पूरे इकोसिस्टम को करना होगा खत्म

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme