Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

भारत

PM मोदी का आज मेगा दौरा; गुजरात-महाराष्ट्र को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, Gen-Z से करेंगे संवाद

By dolly singh
September 8, 2026 3 Min Read
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे, जहां वह करीब 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। दौरे की शुरुआत गुजरात के वडोदरा से होगी। यहां प्रधानमंत्री एक बड़े कार्यक्रम में जनता को संबोधित करने के साथ Gen-Z युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से सीधा संवाद भी करेंगे। इसके बाद मुंबई में वह ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे।

वडोदरा में युवाओं से सीधा संवाद

वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम स्थल पर करीब एक किलोमीटर लंबा विशाल डोम तैयार किया गया है, जबकि लगभग 700 मीटर लंबा रेड कार्पेट स्टेज बनाया गया है। प्रधानमंत्री इसी रेड कार्पेट पर पैदल चलते हुए युवाओं से मुलाकात करेंगे और उनका अभिवादन स्वीकार करने के साथ संवाद भी करेंगे।

WDFC के तीन अहम सेक्शन होंगे राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री करीब 20,700 करोड़ रुपये की लागत से विकसित पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे यानी WDFC के 326 किलोमीटर लंबे तीन महत्वपूर्ण खंडों को देश को समर्पित करेंगे। इनमें साणंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उमरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-JNPA सेक्शन शामिल हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने के साथ Dedicated Freight Corridor का पूरा नेटवर्क परिचालन में आ जाएगा।

तेज होगी माल ढुलाई, बंदरगाहों से कनेक्टिविटी मजबूत

WDFC के इन हिस्सों के शुरू होने से जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण तक सीधी रेल संपर्क सुविधा मिलेगी। इससे आयात-निर्यात के माल की आवाजाही तेज होने, औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने तथा माल ढुलाई की लागत घटने की उम्मीद है। इसके अलावा मुंबई के मौजूदा रेल नेटवर्क पर मालगाड़ियों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री न्यू साणंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ी सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

329 किमी की तीन रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास

वडोदरा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 329 किलोमीटर लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं पर 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन, मियागाम करजन-चोरांडा-मालसर गेज परिवर्तन और विश्वामित्री-दभोई रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना शामिल हैं। इसके साथ करीब 1,780 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा।

वडोदरा-टांडा रोड नई ट्रेन को भी हरी झंडी

प्रधानमंत्री वडोदरा और टांडा रोड के बीच नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन सेवा से वडोदरा के साथ छोटा उदयपुर और अलीराजपुर जिलों के लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा गुजरात सरकार की करीब 2,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

गुजरात के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मुंबई पहुंचेंगे, जहां वह ग्लोबल फिनटेक फेस्ट यानी GFF 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह वित्तीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया के प्रमुख वार्षिक सम्मेलनों में शामिल है। GFF के मंच पर फिनटेक, डिजिटल फाइनेंस और वित्तीय क्षेत्र के भविष्य से जुड़े अहम मुद्दों पर वैश्विक स्तर के विशेषज्ञों और हितधारकों के बीच चर्चा होती है।

अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है Global Fintech Fest

GFF 2026 का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2020 से यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में उभरा है, जहां नीति निर्माता, नियामक, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक और टेक कंपनियां, निवेशक और शिक्षाविद वित्तीय क्षेत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे में गुजरात की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं से लेकर मुंबई के फिनटेक सेक्टर तक कई बड़े विकास एजेंडे केंद्र में रहेंगे।

Tags:

GujaratMaharashtraPM Modi
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: ‘कोई हादसा या मौत हो तो हम जिम्मेदार नहीं’, एग्रीमेंट की कॉपी में लिखी ऐसी शर्त

Next

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 100 करोड़ पार हुई कमाई, जानें कलेक्शन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme