Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

मनोरंजन

Haiwaan Collection: अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ हुई फिसड्डी, ओपनिंग डे पर बस इतना किया कलेक्शन

By dolly singh
September 12, 2026 2 Min Read
0

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, लेकिन ओपनिंग डे पर इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक मजबूत नजर नहीं आई। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार पहली बार एक खतरनाक विलेन के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जबकि सैफ अली खान उनके साथ अहम भूमिका में हैं। रिलीज के पहले दिन सामने आए बॉक्स ऑफिस आंकड़े फिल्म के लिए थोड़ी चिंता बढ़ाने वाले हैं।

पहले दिन इतना रहा कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हैवान’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 2.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का घरेलू ग्रॉस कारोबार लगभग 3.42 करोड़ रुपये रहा। लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म की स्टारकास्ट और प्रियदर्शन के नाम को देखते हुए ट्रेड में इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही थी।

अक्षय की दूसरी सबसे कमजोर ओपनिंग

2.90 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘हैवान’ अक्षय कुमार की सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इस मामले में ‘सरफिरा’ अभी भी सबसे नीचे है, जबकि ‘हैवान’ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब फिल्म के लिए शनिवार और रविवार बेहद अहम होंगे, क्योंकि वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ने से इसकी कमाई में उछाल आने की उम्मीद है।

‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है ‘हैवान’

‘हैवान’ साल 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। प्रियदर्शन ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि मोहनलाल कैमियो में नजर आए हैं। खास बात यह है कि प्रियदर्शन ने ओरिजिनल फिल्म से अलग अंदाज देने के लिए अक्षय को विलेन के किरदार में पेश किया है।

साथ आए अक्षय-सैफ, आगे कई बड़े प्रोजेक्ट

‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन पर लौटे हैं। दोनों इससे पहले ‘टशन’, ‘आरजू’, ‘कीमत’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘ये दिल्लगी’ और ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं अक्षय की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनके पास ‘गोलमाल 5’ और ‘हेरा फेरी 4’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट हैं। अब देखना होगा कि शुरुआती धीमी रफ्तार के बाद ‘हैवान’ वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती दिखा पाती है।

Tags:

Entertainment NewsHaiwaan
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

रेल यात्रियों ने बनाया नया रिकॉर्ड, IRCTC पर एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा टिकट

Next

Ganesh Chaturthi: गणपति पूजा में क्यों नहीं चढ़ाते तुलसी? पौराणिक कथा जानकर चौंक जाएंगे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme