LPG से लेकर तत्काल टिकट तक… 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, आपकी जेब पर क्या होगा असर?
हर के लिए कई नए बदलाव लेकर आती है। अगस्त 2026 भी ऐसे ही कुछ अहम नियमों और वित्तीय अपडेट्स के साथ शुरू होने जा रहा है, जिनका सीधा संबंध आपकी जेब, यात्रा, बैंकिंग सेवाओं और कारोबार से हो सकता है। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर रेलवे की तत्काल टिकट व्यवस्था और जीएसटी नियमों तक कई क्षेत्रों में बदलाव की तैयारी है। ऐसे में इन नियमों को समझना जरूरी है, ताकि आप अपने खर्चों और जरूरी कामों की सही योजना बना सकें।
एलपीजी सिलेंडर के दामों पर रहेगी सबकी नजर
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 अगस्त 2026 को भी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी किए जा सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जबकि घरेलू सिलेंडर के दामों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। अगर अगस्त में घरेलू गैस की कीमतों में कोई संशोधन होता है तो इसका सीधा असर करोड़ों परिवारों के मासिक बजट पर पड़ सकता है।
हवाई सफर महंगा या सस्ता होने की संभावना
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी अगस्त की शुरुआत महत्वपूर्ण हो सकती है। तेल कंपनियां हर महीने एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में बदलाव करती हैं। विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर एयरलाइंस का खर्च बढ़ जाता है, जिसका असर टिकटों की कीमतों पर दिखाई दे सकता है। वहीं अगर एटीएफ सस्ता होता है तो यात्रियों को किराए में राहत मिलने की उम्मीद रहती है। इसलिए अगस्त में जारी होने वाली नई कीमतों पर एयरलाइन कंपनियों और यात्रियों दोनों की नजर रहेगी।
बैंकिंग सेवाओं से जुड़े नियमों में बदलाव
अगस्त 2026 से कुछ बैंक अपनी सेवाओं और शुल्क व्यवस्था में बदलाव कर सकते हैं। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से एसएमएस अलर्ट शुल्क को लेकर नई व्यवस्था लागू किए जाने की संभावना है, जिसके तहत तय सीमा के बाद हर एसएमएस पर शुल्क लिया जा सकता है। इसके अलावा डेबिट कार्ड मेंटेनेंस फीस और अन्य बैंकिंग चार्ज में भी बदलाव संभव है। ऐसे में ग्राहकों को अपने बैंक की ओर से जारी होने वाली नई जानकारी पर ध्यान देना जरूरी होगा, ताकि अनावश्यक शुल्क से बचा जा सके।
रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव संभव
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए तत्काल टिकट व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए रिजर्वेशन काउंटर पर टोकन जारी करने के समय में बदलाव कर सकता है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार टिकट बुकिंग शुरू होने के समय के साथ ही टोकन प्रक्रिया को जोड़ा जा सकता है। इसका उद्देश्य काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है।
जीएसटी प्रणाली में आएंगे नए अपडेट
अगस्त 2026 से जीएसटी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कारोबारियों के लिए लागू किए जा सकते हैं। नई व्यवस्था में Bill To–Ship To लेन-देन के दौरान Ship To GSTIN दर्ज करना अनिवार्य किया जा सकता है। इसके साथ ही जीएसटी प्रणाली में ऑटो वेरिफिकेशन प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा, जिससे ई-इनवॉइस और ई-वे बिल व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी। इन बदलावों का असर व्यापारियों, दुकानदारों और सप्लाई चेन से जुड़े कारोबारियों पर देखने को मिलेगा।