Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

एजुकेशन

राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

By dolly singh
August 5, 2026 3 Min Read
0

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अगस्त का महीना बड़ी सौगात लेकर आया है। राज्य की बिजली कंपनियों में हजारों पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है, जिससे इंजीनियरिंग, कॉमर्स और प्रशासनिक क्षेत्र के अभ्यर्थियों को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने संयुक्त भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करते हुए कुल 2005 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

2005 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट-कमर्शियल असिस्टेंट-II के पद भरे जाएंगे। सबसे अधिक 765 पद जूनियर असिस्टेंट-कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल) के 727, जूनियर इंजीनियर-I (मैकेनिकल) के 110, जूनियर इंजीनियर-I (सिविल) के 32 और जूनियर अकाउंटेंट के 371 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इस भर्ती में अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

राजस्थान की पांच बिजली कंपनियों में मिलेगी नियुक्ति

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य की पांच प्रमुख बिजली कंपनियों में की जाएगी। इनमें राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शामिल हैं। यह संयुक्त भर्ती राज्य के बिजली विभाग में तकनीकी और प्रशासनिक सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

आवेदन की तारीख, योग्यता और चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 तय की गई है। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ समय पहले जारी किए जाएंगे। जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित शाखा में बीई या बीटेक की डिग्री अनिवार्य है। जूनियर अकाउंटेंट के लिए बीकॉम या समकक्ष डिग्री मांगी गई है, जबकि जूनियर असिस्टेंट-कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए 12वीं पास होने के साथ मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता प्रमाण पत्र होना जरूरी होगा।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा आकर्षक वेतनइस भर्ती में चयनित जूनियर इंजीनियर और जूनियर अकाउंटेंट को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 33,800 रुपये मूल वेतन मिलेगा, जबकि प्रोबेशन अवधि के दौरान 27,700 रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा। वहीं जूनियर असिस्टेंट-कमर्शियल असिस्टेंट-II पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के अनुसार 20,800 रुपये मूल वेतन मिलेगा और प्रशिक्षण अवधि में 14,600 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। अच्छी सैलरी, स्थायी सरकारी नौकरी और करियर ग्रोथ को देखते हुए यह भर्ती राजस्थान के युवाओं के लिए इस साल के सबसे बड़े रोजगार अवसरों में से एक मानी जा रही है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार राजस्थान ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर न्यू रिक्रूटमेंट पर क्‍ल‍िक करें।

अब अपने नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

अब शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो सिग्नेचर और दूसरे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

लास्ट में फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

भारत के सख्त रुख का असर! पीएम मोदी वीडियो विवाद में मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, जानें पूरा मामला

Next

कौन हैं टेवोल्डे गेब्रेमारियम, जो संभालेंगे Air India की कमान? जानिए नए CEO-MD के बारे में सब

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme