Womens Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान की महामुकाबले की तारीख तय, टूर्नामेंट में दो बार हो सकती है भिड़ंत
महिला क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हमेशा से खास रही है और अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। 28 अगस्त से यूएई में शुरू होने वाले इस टी20 टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो फाइनल में भी दोनों की भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, कब-कब खेलेंगे मैच?
महिला एशिया कप 2026 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप A में थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग-चीन को जगह मिली है। वहीं ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग-चीन के मुकाबले से होगी। भारतीय टीम 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, इसके बाद 3 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग-चीन से भिड़ेगी और 5 सितंबर को उसका सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
फाइनल में फिर हो सकता है आमना-सामना
ग्रुप चरण के बाद दोनों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला खेलेंगी। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान अपनी-अपनी राह पार कर लेते हैं तो इस टूर्नामेंट में दूसरी बार भी आमने-सामने आ सकते हैं। हालांकि मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान के लिए फाइनल तक पहुंचना आसान नहीं माना जा रहा है।
भारत का पलड़ा रहा है हमेशा भारी