Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

राज्य

उत्तराखंड के युवक ने बना डाली उड़ने वाली कार, हर तरफ हो रही चर्चा, सीएम धामी भी हुए मुरीद

By dolly singh
August 8, 2026 2 Min Read
0

बचपन में कॉमिक्स के पन्नों पर उड़ने वाली कार देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन यह कल्पना जमीन पर उतर सकती है। लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवा रवि टम्टा ने इसी कल्पना को तकनीक और मेहनत के दम पर हकीकत में बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अल्मोड़ा की जागेश्वर विधानसभा के काफलीखान गांव के रहने वाले रवि ने फ्लाइंग व्हीकल का एक प्रोटोटाइप तैयार किया है, जिसका सफल परीक्षण भी किया गया है। अल्मोड़ा के एक मैदान में हुए ट्रायल के बाद रवि का यह इनोवेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उनकी तकनीकी सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कई साल की मेहनत के बाद हासिल की बड़ी कामयाबी

टम्टा की तैयार की गई यह मशीन सिर्फ एक सामान्य वाहन नहीं, बल्कि भविष्य की पर्सनल स्काई मोबिलिटी की दिशा में एक प्रयोग माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रवि ने देहरादून स्थित पेट्रोलियम विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और फिलहाल वह हैपिका स्काई प्राइवेट लिमिटेड के CEO हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को एक सुरक्षित और इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया है। इस प्रोटोटाइप पर कई वर्षों से लगातार काम, डिजाइनिंग और टेस्टिंग की जा रही थी। ऐसे में इसका सफलतापूर्वक उड़ान भरना रवि के प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन माना जा रहा है। उनका लक्ष्य भारत में ऐसी तकनीक को विकसित करना है, जो आने वाले समय में लोगों को जमीन के साथ-साथ आसमान में भी व्यक्तिगत परिवहन का विकल्प दे सके।

पहाड़ के युवा का सपना दिखा रहा नई राह

रवि टम्टा की कहानी यह बताती है कि बड़े तकनीकी सपने सिर्फ बड़े शहरों या अत्याधुनिक लैब तक सीमित नहीं होते। अल्मोड़ा के एक गांव से निकलकर उन्होंने अपने आइडिया को प्रोटोटाइप में बदलने का प्रयास किया है। फिलहाल उनका फ्लाइंग व्हीकल शुरुआती चरण में है और इसे सुरक्षित, व्यावहारिक तथा बड़े स्तर पर इस्तेमाल योग्य बनाने के लिए आगे भी कई परीक्षण और तकनीकी सुधार की जरूरत होगी। इसके बावजूद रवि का सफल ट्रायल भविष्य की परिवहन तकनीक को लेकर एक दिलचस्प उम्मीद जरूर जगाता है। बचपन की कॉमिक्स में दिखाई देने वाली उड़ने वाली कार भले ही कभी कल्पना थी, लेकिन अल्मोड़ा के इस युवा की कोशिश ने उस कल्पना को वास्तविक दुनिया में उड़ान की दिशा दिखा दी है।

सीएम धामी ने दी बधाई, शेयर की वीडियो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा जी को ड्रोन तकनीक में नवाचार करते हुए HAPIDA SKYNEX प्रोटोटाइप के सफल उड़ान परीक्षण पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि हमारे युवाओं में प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की कोई कमी नहीं है।”पूरे देश के प्रेणनास्त्रोत है रवि का प्रयास- सीएम धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि, “आपका यह अभिनव प्रयास उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है कि आप भविष्य में भी अपने नवाचारों से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएँगे। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

Tags:

Almora NewsUttarakhand News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

जम्मू-कश्मीर में CIK का बड़ा एक्शन, कई जिलों में छापेमारी, संदिग्धों के घर खंगाले

Next

आज पेश होंगे चार विधेयक, परिसीमन बिल पर सियासी संग्राम, DMK के 22 सांसद बनेंगे गेमचेंजर?

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme