Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

ऑटो

नई कार खरीदने का सुनहरा मौका! Tata से Kia तक, इन मॉडल्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

By dolly singh
August 24, 2026 3 Min Read
0

अगर आप आने वाले दिनों में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। देश की कई बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी चुनिंदा कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी ऑफर दे रही हैं। कुछ मॉडल्स पर अलग-अलग ऑफर्स को जोड़ने के बाद ग्राहकों को लाखों रुपये तक का फायदा मिल सकता है। हालांकि, वास्तविक लाभ मॉडल, वेरिएंट, शहर और डीलर के हिसाब से अलग हो सकता है।

Tata Harrier EV पर 3.25 लाख तक का फायदा

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV इस समय बड़े ऑफर वाली कारों में शामिल है। अगस्त में इस पर 1 लाख रुपये तक का Freedom Celebration ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 75 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज डिस्काउंट मिल सकता है।

अगर ग्राहक पहले से Tata की इलेक्ट्रिक कार इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे 1 लाख रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट भी मिल सकता है। वहीं Tata की पेट्रोल या डीजल कार रखने वाले ग्राहकों के लिए 50 हजार रुपये तक का लॉयल्टी फायदा उपलब्ध है। सभी पात्र ऑफर्स को मिलाकर अधिकतम 3.25 लाख रुपये तक की बचत संभव है।

Maruti Grand Vitara पर भी मिल रहे कई फायदे

मारुति सुजुकी की Grand Vitara Strong Hybrid पर भी अगस्त में कई तरह के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को 1.85 लाख रुपये तक का रोड टैक्स बेनिफिट और 5 साल की वारंटी मिल सकती है। इसके साथ 30 हजार से 75 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 45 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस भी उपलब्ध है।

कुछ पुरानी कारों को अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। वहीं कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बेनिफिट भी दिया जा रहा है। Grand Vitara के अलावा Baleno और WagonR जैसे मॉडल्स पर भी ऑफर्स मौजूद हैं।

Hyundai Creta पर 1 लाख रुपये तक की बचत

हुंडई की लोकप्रिय SUV Creta खरीदने वालों के लिए भी अगस्त में ऑफर चल रहा है। कंपनी की ओर से इस कार पर 50 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है। यानी पात्र ग्राहक कुल 1 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं।

Creta Electric पर 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज फायदा मिल सकता है। इसके अलावा Verna पर कैश डिस्काउंट के साथ स्क्रैपेज या एक्सचेंज बेनिफिट और Venue व Venue N Line पर 5 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस उपलब्ध है।

Kia Sonet और Syros पर भी ऑफर

किआ की Sonet और Syros खरीदने वालों के लिए भी कंपनी ने अगस्त में फायदे का मौका दिया है। Sonet पर अलग-अलग ऑफर्स को मिलाकर 60 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है, जबकि Syros पर यह लाभ 65 हजार रुपये तक पहुंच सकता है।

इसके अलावा ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी और कुछ डीलर-लेवल ऑफर्स भी मिल सकते हैं। Kia Seltos पर भी 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 20 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट फायदा दिया जा रहा है।

Honda City पर 85 हजार तक का फायदा

Honda City खरीदने वालों के लिए भी अगस्त में आकर्षक ऑफर उपलब्ध है। City Facelift पर 30 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, लॉयल्टी ऑफर और 5 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल सकता है।

अगर ग्राहक सभी पात्र ऑफर्स का लाभ उठाता है, तो Honda City पर कुल फायदा करीब 85 हजार रुपये तक पहुंच सकता है।

ऑफर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यानकार कंपनियों के ये ऑफर्स हर ग्राहक के लिए एक जैसे नहीं होते। डिस्काउंट की राशि मॉडल, वेरिएंट, शहर, डीलर और ग्राहक की पात्रता के आधार पर बदल सकती है। ऐसे में कार खरीदने से पहले संबंधित डीलर से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज, स्क्रैपेज और लॉयल्टी ऑफर की पूरी जानकारी लेना जरूरी है। साथ ही ऑफर की वैधता और नियम व शर्तों को भी ध्यान से जांच लें।

Tags:

Auto NewsKIATATA
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

Awarapan 2 Collection: दूसरे संडे भी नहीं थमी ‘आवारापन 2’ की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कर रही ताबड़तोड़ कमाई

Next

Toxic Advance Booking: यश की ‘टॉक्सिक’ का एडवांस बुकिंग में बड़ा धमाका, विजय की ‘जना नायकन’ को छोड़ा पीछे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme