Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

दुनिया

अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके के पास क्रैश हुआ निजी जेट, 9 लोगों की मौत

By dolly singh
November 2, 2026 2 Min Read
0

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक विमान हादसे ने लोगों को दहला दिया। आसमान में उड़ता एक निजी बिजनेस जेट अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिरा और सड़क के पास आग के विशाल गोले में तब्दील हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। इस दुर्घटना में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि विमान रिहायशी मकानों से टकराने से बाल-बाल बच गया।

रिहायशी इलाके के पास हुआ दर्दनाक हादसा

यह दुर्घटना रविवार को दक्षिण फ्लोरिडा की पाम बीच काउंटी में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ विमान ‘लियरजेट 60’ (Learjet 60) था, जिसमें कुल 9 लोग सवार थे। विमान अचानक तेजी से नीचे की ओर आया और मिलिट्री ट्रेल तथा 10वें एवेन्यू नॉर्थ के पास एक व्यस्त सड़क के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वहां आग का बड़ा गोला दिखाई देने लगा।

टेक्सास से बहामास जा रहा था विमान

संघीय विमानन प्रशासन (FAA) के मुताबिक, निजी बिजनेस जेट ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसका गंतव्य बहामास था। हालांकि, रास्ते में ही विमान हादसे का शिकार हो गया। ऑस्टिन एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि यह एक निजी विमान था। विमान का टेल नंबर N722BD बताया गया है। फिलहाल विमान में सवार लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

कैमरे में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर

विमान दुर्घटना के दौरान आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल और कारों में लगे कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इन वीडियो में विमान को तेजी से आसमान से नीचे गिरते और सड़क के पास टकराने के बाद आग के बड़े गोले में बदलते देखा जा सकता है। हादसे के बाद घटनास्थल पर मलबा बिखर गया और चारों तरफ काले धुएं का गुबार छा गया। विमान मकानों और सड़क से गुजर रहे वाहनों के बेहद करीब गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सड़कें बंद, मौके पर पहुंची राहत टीमें

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और आपातकालीन राहत टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने आसपास की सड़कों पर यातायात रोक दिया और लोगों से उस रास्ते पर जाने से बचने की अपील की। हादसे के बाद आसपास के इलाके में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। प्रशासन ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

FAA और NTSB करेंगे हादसे की जांच

अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने हादसे में विमान सवार सभी 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद दुखद बताया। वहीं, संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) की जांच में मदद के लिए अपनी टीम भेजने की बात कही है। फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

Tags:

AmericaFlorida
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर PM मोदी ने किया एकता परेड का नेतृत्व, गुजरात को दी 400 करोड़ की सौगात

Next

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 18वें दिन भी की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme