Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

मनोरंजन

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 500 करोड़ वाली ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानें टोटल कलेक्शन

By dolly singh
September 2, 2026 2 Min Read
0

बॉक्स ऑफिस पर कई बार छोटी बजट की फिल्में बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों को ऐसा झटका दे देती हैं, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती. नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. रिलीज के 26वें दिन फिल्म ने कमाई के मामले में यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को पीछे छोड़ दिया है. मंगलवार को दोनों फिल्मों के कलेक्शन के आंकड़ों ने बॉक्स ऑफिस की तस्वीर काफी दिलचस्प बना दी.

26वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी

सैकनिल्क के मुताबिक, 1 सितंबर यानी मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. खास बात यह है कि फिल्म ने महज 2 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले एक दिन में ही चार गुने से ज्यादा कमाई कर ली. दूसरी तरफ करीब 500 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी ‘टॉक्सिक’ ने अपने सातवें दिन भारत में 8.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. यानी मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ से 30 लाख रुपये ज्यादा कमाए.

हिंदी में ‘टॉक्सिक’ से काफी आगे निकली फिल्म

अगर सिर्फ हिंदी भाषा की कमाई की तुलना करें तो ‘हनुमान अंश’ की बढ़त और भी बड़ी नजर आती है. 1 सितंबर को फिल्म ने हिंदी में ही 8.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं को मिलाकर 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसमें हिंदी का योगदान सिर्फ 5.60 करोड़ रुपये रहा. यानी हिंदी बेल्ट में ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ को 2.9 करोड़ रुपये के बड़े अंतर से पछाड़ दिया.

26 दिनों में ‘हनुमान अंश’ ने कमाए इतने करोड़

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म की रफ्तार कुछ खास नहीं रही, लेकिन बाद में दर्शकों के बीच इसका क्रेज तेजी से बढ़ा. 26 दिनों में फिल्म ने भारत में 63.82 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि इसका नेट कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. महज 2 करोड़ रुपये की लागत वाली फिल्म के लिए ये आंकड़े बेहद शानदार माने जा रहे हैं.

500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ पर भारी पड़ा छोटा बजट

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हुई थी और सात दिनों में भारत में 229.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये है. हालांकि करीब 500 करोड़ रुपये के बजट को देखते हुए इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं मानी जा रही. ऐसे में कम बजट की ‘हनुमान अंश’ का एक दिन के कलेक्शन में ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ना बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प उलटफेर के तौर पर देखा जा रहा है.

Tags:

Entertainment NewsHanuman AnshToxic
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

बड़ा हमला होना बाकी है… ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी, IRGC ने कहा – अमेरिका को पछतावा होगा

Next

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, शुभ मुहूर्त से लेकर पारण तक… जानिए सब कुछ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme