यश की ‘टॉक्सिक’ को लगा बड़ा झटका, ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम; कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बिल्कुल अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं. एक तरफ यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ है, जिससे जबरदस्त कमाई की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन रिलीज के बाद इसकी रफ्तार लगातार धीमी पड़ती चली गई. दूसरी तरफ नीम करौली बाबा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ है, जिसने उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि मुनाफे के मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है.
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया
‘हनुमान अंश’ की कमाई में इन दिनों गजब की मजबूती देखने को मिल रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस दौरान फिल्म के कुल 7037 शोज रहे और ऑक्यूपेंसी करीब 29 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 61.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 72.32 करोड़ रुपये हो चुका है.
100 करोड़ की ओर बढ़ रही फिल्म
हालांकि पिछले दिन के मुकाबले ‘हनुमान अंश’ की कमाई में करीब 14.7 प्रतिशत की गिरावट आई है. फिल्म ने एक दिन पहले 8.50 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बावजूद इसकी रफ्तार को कमजोर नहीं कहा जा सकता. अब फिल्म को 100 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के लिए करीब 28 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. खास बात यह है कि फिल्म की कमाई में असली उछाल 17वें दिन के बाद देखने को मिला, जब इसने पहली बार 2.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके बाद फिल्म लगातार करोड़ों में कमाई करती रही और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसकी पकड़ और मजबूत कर दी.
‘टॉक्सिक’ की कमाई हुई सुस्त
वहीं यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाया. फिल्म ने बुधवार यानी रिलीज के आठवें दिन महज 5.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म के कुल 12,432 शोज रखे गए थे, जबकि ऑक्यूपेंसी 14.2 प्रतिशत रही. भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 3.15 करोड़ रुपये कमाए. इसके अलावा कन्नड़ से 1.35 करोड़, तमिल से 17 लाख, तेलुगु से 40 लाख और मलयालम से 3 लाख रुपये की कमाई हुई.
‘टॉक्सिक’ का 300 करोड़ के पार वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का कुल कलेक्शन अब 237.70 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 280.25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ओवरसीज मार्केट से भी फिल्म ने बीते दिन करीब 1 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद विदेशों में इसका कुल कारोबार 41.75 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब करीब 322 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.