Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

मनोरंजन

संडे को भी नहीं थमी ‘हनुमान अंश’ की आंधी, ‘मिर्जापुर द मूवी’ रह गई पीछे, जानें कलेक्शन

By dolly singh
September 14, 2026 3 Min Read
0

बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्मों के बीच कमाई की ऐसी रेस चल रही है, जिसमें हर दिन तस्वीर बदलती नजर आ रही है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ जहां अपनी हिट फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता के दम पर शानदार कमाई कर रही है, वहीं ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार देखकर हर कोई हैरान है। खास बात यह है कि लंबी पारी खेल रही ‘हनुमान अंश’ अब कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और रविवार को भी इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।

‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन भी दिखाया दम

‘हनुमान अंश’ की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन समय के साथ फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म ने पहले दिन महज 10 लाख रुपये का कारोबार किया था और शुरुआती दो हफ्तों में भी इसकी रफ्तार खास नहीं रही। हालांकि, तीसरे हफ्ते से कहानी पूरी तरह बदल गई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी पकड़ बनाई कि छठे हफ्ते में भी दर्शकों का साथ बरकरार है।

214 करोड़ के पार पहुंची ‘हनुमान अंश’

सैकनिल्क के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 40 लाख रहा, जबकि तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अब 38वें दिन फिल्म ने रात 10:30 बजे तक 22.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ इसका कुल नेट कलेक्शन 214.88 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि ऑक्यूपेंसी 56 फीसदी बताई गई है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई भी जारी

दूसरी ओर ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज ‘मिर्जापुर’ के फिल्म वर्जन को रिलीज के साथ ही फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का फायदा मिला था। फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की और पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 148.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

10वें दिन भी ‘मिर्जापुर’ का जलवा

दूसरे हफ्ते में भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई ने रफ्तार बनाए रखी है। फिल्म ने आठवें दिन 9.50 करोड़ और नौवें दिन 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 10वें दिन भी रात 10:30 बजे तक फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 184.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इसकी ऑक्यूपेंसी 37 फीसदी रही।

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बनाया टॉप-5 में स्थान

लगातार हो रही कमाई के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने 177.92 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘धमाल 4’ को पीछे छोड़ दिया है और अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ सबसे ऊपर है, जबकि उसके बाद ‘बॉर्डर 2’, ‘हनुमान अंश’ और ‘भूत बंगला’ का नाम आता है।

‘हनुमान अंश’ बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

वहीं ‘हनुमान अंश’ ने भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने 199.23 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ते हुए 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है। इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 1186.32 करोड़ रुपये के साथ पहले और ‘बॉर्डर 2’ 362.76 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। रविवार की कमाई के आंकड़े बताते हैं कि ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार अभी थमने के मूड में नहीं है।

Tags:

Entertainment NewsHanuman Ansh
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

Manipur Violence: मणिपुर में फिर खूनी खेल, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत

Next

Android यूजर्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! Malware चुरा सकता है OTP और WhatsApp चैट; ऐसे रहें सेफ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme