Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

खेल

Women’s Asia Cup 2026: भारतीय टीम 8वीं बार बनी चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

By dolly singh
September 14, 2026 2 Min Read
0

Women’s Asia Cup 2026: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के इतिहास में 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 36 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।

शेफाली-मंधाना ने रखी जीत की मजबूत नींव

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़कर फाइनल में भारत की पकड़ मजबूत कर दी। शेफाली ने महज 39 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं स्मृति मंधाना ने भी 39 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के आए। दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी और टीम ने अगले 54 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए। ऋचा घोष ने 17, हरमनप्रीत कौर ने 14 रन बनाए, जबकि जी. कमालिनी 15 रन बनाकर नाबाद रहीं।

184 रन के लक्ष्य के सामने श्रीलंका की पारी ढही

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत ही खराब रही और महज 4 रन के स्कोर पर इमेशा दुलानी 4 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद चमारी अट्टापट्टू और विश्मी गुनारत्ने ने 58 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन अट्टापट्टू के 36 रन पर आउट होते ही श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ गईं। विश्मी ने 20 और नीलाक्षी सिल्वा ने 22 रन का योगदान दिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टीम ज्यादा देर टिक नहीं सकी।

श्री चरनी ने गेंद से बरपाया कहर

भारतीय गेंदबाजों ने फाइनल में दबाव बनाए रखा और श्रीलंका को 20 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत की ओर से श्री चरनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। श्रीलंका की बल्लेबाजी भारत के 183 रन के स्कोर के सामने पूरी तरह बेअसर नजर आई। इस तरह भारत ने 72 रन की बड़ी जीत दर्ज कर न सिर्फ फाइनल अपने नाम किया, बल्कि 8वीं बार एशिया कप चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया।

Tags:

Cricket NewsIndiaSports NewsSri Lanka
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 200 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, विदेश में उड़ाया गर्दा

Next

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश जी को 21 मोदक और 21 दूर्वा ही क्यों चढ़ाते हैं? जानें पौराणिक कथा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme