बिना नेटवर्क भी होगी बात और मैसेज! Infinix ने लॉन्च किया Smart 20 HD, कीमत है बस इतनी
कम बजट में नया स्मार्टफोन तलाश रहे यूजर्स के लिए Infinix ने Smart 20 सीरीज में एक और मॉडल उतार दिया है। कंपनी का नया Infinix Smart 20 HD कई ऐसे फीचर्स के साथ आया है, जो इस कीमत वाले सेगमेंट में ध्यान खींचते हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन, 5,000mAh बैटरी और डुअल स्पीकर दिए गए हैं। खास बात इसका Ultra Link फीचर है, जिसकी मदद से मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न होने पर भी कुछ तरह की कम्युनिकेशन की जा सकती है।
10,999 रुपये है फोन की कीमत
Infinix Smart 20 HD को भारत में 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। फोन को Flipkart के साथ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। कंपनी छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Sunlike Orange, Silver Dancer और Night Pulse शेड्स में उपलब्ध है।
120Hz डिस्प्ले के साथ Unisoc T7250 प्रोसेसर
फोन में 6.67 इंच का HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी पीक HBM ब्राइटनेस 700 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। फोन की 3GB RAM को वर्चुअल RAM के जरिए 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, स्टोरेज बढ़ाने के लिए अलग microSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित XOS 15.1 पर चलता है।
5000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग
Smart 20 HD में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W तक की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि फोन के बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है। डिवाइस को IP64 रेटिंग भी मिली है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में बड़ी बैटरी के साथ फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से तैयार किया गया है।
8MP कैमरा और 300% Ultra Volume
फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट और रियर दोनों हिस्सों में 8MP कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में ऑटोफोकस मिलता है और इसमें Super Night, Dual Video, Vlog, Documents, Pro, Panorama और Time-Lapse जैसे मोड शामिल हैं। फोन से 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर दिए गए हैं, जो DTS ऑडियो और 300 प्रतिशत तक Ultra Volume Mode सपोर्ट करते हैं।
बिना नेटवर्क भी काम करेगा Ultra Link
Infinix Smart 20 HD का सबसे अलग फीचर Ultra Link है। Bluetooth आधारित इस फीचर की मदद से करीब 200 मीटर तक की दूरी में बिना मोबाइल नेटवर्क के कॉल, मैसेज, वॉयस नोट और तस्वीरें शेयर की जा सकती हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C दिए गए हैं। कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें Smart NC और Standard NC समेत तीन नॉइस कैंसिलेशन मोड और Pure Voice टेक्नोलॉजी भी मिलती है।