Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

राज्य

झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले; अब 65 की उम्र में रिटायर होंगे डॉक्टर, खुलेंगे 100 उत्कृष्ट विद्यालय

By dolly singh
August 26, 2026 3 Min Read
0

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में कुल 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु को फिर से 65 वर्ष करने, 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय विकसित करने और राज्य के सभी 606 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। सरकार ने इन योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी दी है।

चिकित्सकों की रिटायरमेंट उम्र फिर 65 साल

झारखंड में सरकारी चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति उम्र अब 65 वर्ष होगी। पहले इसे कोविड काल के दौरान डॉक्टरों की जरूरत को देखते हुए बढ़ाकर 67 वर्ष किया गया था। अब सरकार ने इस व्यवस्था को वापस लेते हुए सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने का फैसला किया है। इसके साथ ही विकसित भारत जीरामजी योजना को भी राज्य में लागू करने की स्वीकृति दी गई है।

100 नए स्कूल बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय

राज्य सरकार ने आदर्श विद्यालय योजना के तहत पहले से संचालित 80 विद्यालयों के अलावा 100 और सरकारी स्कूलों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी है। इसके लिए 721.43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य इन स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

606 थानों में लगेंगे 9006 सीसीटीवी कैमरे

झारखंड के सभी 606 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है और कुल 9006 कैमरे लगाए जाने हैं। इसके अलावा बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, दुमका केंद्रीय कारा और लोकनारायण जय प्रकाश केंद्रीय कारा, हजारीबाग में ओपन और सेमी-ओपन कॉटेज बनाए जाएंगे। वहीं धनबाद की तोपचांची झील और आसपास के इलाकों के पीपीपी मॉडल पर सौंदर्यीकरण के लिए 184.29 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी मिली है।

8.50 लाख छात्राओं को हर महीने मिलेंगे सैनिटरी पैड

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं को अब हर महीने 10 बायो सैनिटरी पैड दिए जाएंगे। करीब 13 हजार स्कूलों की 8.50 लाख छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने इसके लिए 124 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। शिक्षा विभाग इन्हें हर तीन महीने में संकुल स्तर तक पहुंचाएगा, जहां से शिक्षक स्कूलों में छात्राओं के बीच वितरण करेंगे। सरकार स्कूलों को परिवहन खर्च भी उपलब्ध कराएगी। योजना के नवंबर से शुरू होने की संभावना है।

सरकारी स्कूलों में मिलेगी स्टूडेंट डायरी

ज्ञानोदय योजना के तहत कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों को स्टूडेंट डायरी दी जाएगी। इसमें पूरे वर्ष की छुट्टियों समेत छात्रों और अभिभावकों के बीच संवाद से जुड़ी जानकारियां दर्ज की जा सकेंगी। वहीं पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए हिंदी-अंग्रेजी में पैरेंटल कैलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा राज्य के पांच नवसृजित प्रखंडों में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बनाने के लिए 49.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी एमबीबीएस और पीजी सीटें

सत्र 2026-27 से 2029-30 के बीच जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दोनों संस्थानों में नए स्नातकोत्तर विषय शुरू करने और पीजी सीटें बढ़ाने को भी मंजूरी मिली है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लिए 393 करोड़ रुपये और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के लिए 495 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Tags:

CM Hemant SorenJharkhand News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10000 रुपये

Next

यूपी के इंटर्न डॉक्टरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme