Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

भारत

पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की खुली चेतावनी, बोले – हर आतंकी हरकत का देंगे और भी कड़ा जवाब

By dolly singh
October 15, 2026 2 Min Read
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज (गुरुवार को) नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की तरफ से आगे कोई भी आतंकवादी हरकत होने पर और भी कड़ा जवाब देंगे. राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि भले ही भारत की सांस्कृतिक परंपरा सह-अस्तित्व, बातचीत और विवादों के शांति से समाधान का समर्थन करती है, लेकिन शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराना हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए.

ऑपरेशन सिंदूर से बदली भारत की रणनीति

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर, बालाकोट एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक महज मिलिट्री ऑपरेशन नहीं थे, ये भारत की स्ट्रैटेजी में आए एक बड़े बदलाव को भी दिखाता है. भारत अब केवल कूटनीतिक निंदा करने की जगह, आतंकवाद को उसकी जड़ से समाप्त करने के लिए सक्रिय कदम भी उठा रहा है.’

आतंकियों की शेल्फ लाइफ पर क्या बोले रक्षा मंत्री?

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि 2014 से, अधिकतर आतंकवादियों की ‘शेल्फ लाइफ’ घटकर 1 साल से भी कम हो गई है. सुरक्षा बल उन्हें भारत के विरुद्ध हथियार उठाने के 1 साल के भीतर ही खत्म कर देते हैं. इसके अलावा, रक्षा मंत्री ने शांति बनाए रखने के लिए शक्ति और क्षमता, दोनों को जरूरी बताया है. राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि हमारा देश शांति चाहता है, लेकिन वह जंग के लिए भी पूरी तरह तैयार है, क्योंकि भारत की रक्षा के लिए कभी-कभी युद्ध जरूरी हो जाता है.

शांति की बात, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति के लिए हमारी प्रतिबद्धता अडिग है, फिर भी हम किसी भी चैलेंज का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हमारा टारगेट एक ऐसा भारत बनाना है जो शांति की वकालत तो करे, लेकिन साथ ही सिक्योरिटी के मामले में पूरी तरह से सतर्क रहे. अपनी संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हो.

Tags:

PakistanRajnath Singh
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

Durga Ashtami 2026: मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है हलवा, पूरी और काले चने का भोग? जानें महत्व

Next

Gold Price: तीन दिन की लगातार गिरावट के बाद सोने की कीमतों में उछाल, इतना महंगा हुआ गोल्ड

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme