Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

मनोरंजन

इस हफ्ते घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, OTT पर रिलीज होंगी साउथ की 7 धांसू फिल्में

By dolly singh
September 15, 2026 2 Min Read
0

ओटीटी प्लेटफॉर्म अब घर बैठे मनोरंजन का सबसे आसान जरिया बन चुके हैं। यही वजह है कि हर हफ्ते अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की नई फिल्में और सीरीज दर्शकों के बीच दस्तक देती हैं। अगर आपको साउथ की फिल्में पसंद हैं, तो सितंबर का यह हफ्ता भी काफी खास रहने वाला है। इस बार एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर कई साउथ फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं, जिन्हें परिवार के साथ घर बैठे एन्जॉय किया जा सकता है।

इरुमुडी

रवि तेजा की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ सिनेमाघरों में 200 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर पहुंचने वाली है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें रवि तेजा के साथ प्रिया भवानी शंकर नजर आएंगी। फिल्म को हिंदी के अलावा मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी देखा जा सकेगा। कहानी में अयप्पा से जुड़े पहलू के साथ पिता और बेटी के रिश्ते को भी दिखाया गया है।

इडी माझा कट्टू

मलयालम कॉमेडी थ्रिलर ‘इडी माझा कट्टू’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देगी। चेंबन विनोद और श्रीनाथ भासी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अंबिली एस रेनगन ने किया है। फिल्म 18 सितंबर 2026 से सैना प्ले पर स्ट्रीम होगी। इसकी कहानी पश्चिम बंगाल की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काम की तलाश में केरल पहुंचती है।

डी 21- डबल इम्पैक्ट

तेलुगु फिल्म ‘डी 21- डबल इम्पैक्ट’ भी ओटीटी दर्शकों के लिए तैयार है। फिल्म में प्रदीप माहीराजू, जानी मास्टर और अनुपमा परमेश्वरन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 सितंबर से ईटीवी विन और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। तेलुगु सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह इस हफ्ते की नई रिलीज में शामिल है।

मोधा रात्री

ऋषिकांत, अनिष्मा अनिल कुमार और शैली किशोर की ‘मेधा रात्री’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। राजा करुप्पासामी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म तमिल समेत कई भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अलग-अलग भाषा के दर्शक भी इसे आसानी से देख सकेंगे।

राम एंड लीला

रियो राज, वर्तिका, चेतन, मुनिशकांत और मालविका अविनाश स्टारर ‘राम एंड लीला’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। रामचंद्रन कन्नन के निर्देशन में बनी यह तमिल फिल्म साइंस-फिक्शन, रोमांस और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन है। फिल्म को 18 सितंबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

थुडक्कम

मलयालम सिनेमा की ‘थुडक्कम’ भी इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करेगी। विसमाया मोहनलाल, आशीष जो एंटनी, बॉबी कुरियन और सई कुमार जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ ने किया है। यह मार्शल आर्ट्स पर आधारित थ्रिलर फिल्म है, जिसे 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

अंगिकारम

साउथ की ओटीटी रिलीज में तमिल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ‘अंगिकारम’ भी शामिल है। फिल्म में कोटपदी जे राजेश, सिंदूरी विश्वनाथ और विजी वेंकटेश अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन और कहानी से जुड़ी जानकारी इसे स्पोर्ट्स और एक्शन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास बनाती है। ‘अंगिकारम’ को 18 सितंबर 2026 से सन नेक्स्ट पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Tags:

Entertainment NewsOTT
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

UPI यूजर्स के लिए गुड न्यूज, 2000 रुपये तक के पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने किया क्लीयर

Next

Samsung का धांसू फोन भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 4900mAh बैटरी से है लैस, जानें फीचर्स और कीमत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme