Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

राज्य

रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार का तोहफा, 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

By dolly singh
August 23, 2026 2 Min Read
0

रक्षाबंधन के त्योहार पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। त्योहार के दौरान बहनों, माताओं और बेटियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिला यात्री अपने एक सहयोगी के साथ UPSRTC की बसों में बिना किराया सफर कर सकेंगी। साथ ही, त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न होने देने पर जोर दिया गया है।

नशे में बस चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

रक्षाबंधन के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शराब या किसी अन्य नशे का सेवन करने वाले चालक को बस चलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। निजी बस चालकों के सत्यापन के साथ ऑटो और टैक्सी चालकों की भी जांच कराने को कहा गया है। परिवहन और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय रखने पर जोर दिया गया है, ताकि त्योहार के दौरान महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।

जलभराव वाले इलाकों पर नजर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई शहरों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति की भी समीक्षा की। प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद समेत कई शहरों के अधिकारियों से प्रभावित इलाकों और जलनिकासी की व्यवस्था की जानकारी ली गई। योगी ने लो-लैंड क्षेत्रों को चिन्हित कर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पम्पिंग स्टेशन लगाने और सिल्ट व कूड़े से बाधित नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव से लोगों को परेशानी न हो।

भ्रामक वीडियो और कालाबाजारी पर सख्ती

बैठक में चीनी की उपलब्धता और आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अगले छह महीनों की जरूरत के मुताबिक पर्याप्त चीनी का स्टॉक है, इसलिए जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। वहीं, स्कूलों से जुड़े भ्रामक वीडियो प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सीधे FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा समेत शासन और विभिन्न जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

CM YogiUP News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 9वें दिन भी की मोटी कमाई, 200 करोड़ अब बस इतनी दूर

Next

वेंटिलेटर में ब्लास्ट और फिर भड़की आग, अमरावती के अस्पताल में 3 मासूमों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme