Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

जॉब

UPSSSC Vacancy 2026: सरकारी अधिकारी बनने का मौका, 412 पदों पर भर्ती; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

By dolly singh
October 2, 2026 3 Min Read
0

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के 412 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती के मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए PET-2025 में क्वालिफाई होना जरूरी है। ऐसे में पात्र उम्मीदवार आवेदन की तारीख और योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी पहले से जांच लें।

ग्रेजुएशन के साथ ये योग्यता जरूरी

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीपीएड/डीपीएड, ब्लॉक कमांडर, हल्का सरदार या दलपति के रूप में तीन वर्ष की सेवा, प्रादेशिक सेना में दो वर्ष का अनुभव या एनसीसी का बी सर्टिफिकेट जैसी योग्यताओं की जानकारी भी आवेदन के दौरान दी जा सकती है। व्यायाम प्रशिक्षक पद के लिए भी ग्रेजुएशन के साथ डीपीएड, बीपीएड या सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता जरूरी है। उम्मीदवार के पास PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

412 पदों पर होगी भर्ती,16 अक्टूबर से आवेदन

UPSSSC की इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 23 परीक्षा 2026 है। कुल 412 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर 2026 तक चलेगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-05 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन और भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट भी जरूरी

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होगा। मुख्य परीक्षा के साथ शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक पात्रता परीक्षा भी प्रक्रिया का हिस्सा होगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 167.7 सेंटीमीटर और एसटी उम्मीदवारों के लिए 160 सेंटीमीटर निर्धारित है। महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और एसटी वर्ग के लिए 147 सेंटीमीटर है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित सीने के माप की भी शर्त रखी गई है। शारीरिक पात्रता परीक्षा में दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। इसके अलावा भारतीय व्यायाम, मलखंब, आसन, मुगदर और जिम्नास्टिक से जुड़े चरण भी होंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन करना होगा।

100 सवालों की होगी लिखित परीक्षा

मुख्य लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, जबकि गलत उत्तर पर 25 प्रतिशत की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा में भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान, भारत एवं विश्व भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास, सड़क सुरक्षा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं, खेल, मानव शरीर रचना विज्ञान, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन, डाटा इंटरप्रिटेशन और कंप्यूटर जैसे विषय शामिल होंगे। PET-2025 के स्कोर के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन से पहले आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी शर्तों और मानकों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Tags:

JobsUPSSSC
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

Gandhi Jayanti: राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी, बापू को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन

Next

ओलंपिक चैंपियन को किया चित, फिर फाइनल में मचाया धमाल… भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme