National Film Awards: अनंत नाग को मिला दादासाहेब फाल्के, कार्तिक आर्यन-ममूटी बने बेस्ट एक्टर, देखें लिस्ट
भारतीय सिनेमा के सितारों से सजी 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शाम इस बार कई मायनों में खास रही। गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्तिक आर्यन और ममूटी को ‘चंदू चैंपियन’ और ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला, जबकि यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।
पहली बार दिल्ली से बाहर हुआ नेशनल अवॉर्ड समारोह
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन पहली बार नई दिल्ली से बाहर किया गया। गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में हुए इस समारोह ने नेशनल अवॉर्ड्स के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। समारोह में 2024 में प्रमाणित फिल्मों और कलाकारों के काम को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
ममूटी ने ‘ब्रमायुगम’ के लिए जीता सम्मान
मलयालम सिनेमा के दिग्गज ममूटी को राहुल सदाशिवन के निर्देशन में बनी ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। 2024 में रिलीज हुई इस डार्क फैंटेसी लोक हॉरर फिल्म में ममूटी के साथ अर्जुन अशोकन और सिद्धार्थ भरथन भी नजर आए थे। इस सम्मान के साथ ममूटी के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की संख्या चार हो गई।
कार्तिक आर्यन को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
कार्तिक आर्यन के लिए यह अवॉर्ड बेहद खास रहा, क्योंकि ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में कार्तिक ने पैरालंपिक खिलाड़ी मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था। 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ से करियर शुरू करने वाले कार्तिक इसके बाद ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘लुका छुपी’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी फिल्मों में नजर आए।
यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ को भी बड़ा सम्मान
यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ में अपने अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है। फिल्म में यामी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि इसके निर्माण से आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे जुड़े थे।
अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में अनंत नाग ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है और कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। ‘अंकुर’, ‘मंथन’, ‘भूमिका’ और ‘मालगुड़ी डेज’ जैसे प्रोजेक्ट्स उनके चर्चित काम का हिस्सा रहे हैं।
अनंत नाग ने सिनेमा में बनाई अलग पहचान
अनंत नाग ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत रंगमंच से की और बाद में फिल्मों का रुख किया। उनका फिल्मी करियर 1970 के दशक से लगातार आगे बढ़ता रहा और उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया। उन्हें कर्नाटक राज्य के कई सम्मान मिल चुके हैं और 2025 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया था। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार ने उनके लंबे सिनेमाई सफर को एक और बड़ा सम्मान दिया।
इन फिल्मों को मिला अवॉर्ड
बेस्ट गढ़वाली फिल्म- ढोली
बेस्ट नॉन- फीचर फिल्मफिल्म- भंगार (मराठी,इंग्लिश)
बेस्ट मराठी फिल्म- मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी
बेस्ट मलयालम फिल्म- फेमिनिची फातिमा
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- मिथ्याबेस्ट हिंदी फिल्म- श्रीकांत
बेस्ट गुजराती फिल्म- मारणबेस्ट तमिल फिल्म- रायन
बेस्ट बंगाली फिल्म- चलचित्र एखोन
बेस्ट कोरियोग्राफी- स्त्री 2 (विजय गांगुली)
बेस्ट लिरिक्स- मैदान (मनोज मुंतशिर)
बेस्ट म्यूजिक आमरण (जीवी प्रकाश कुमार)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- आर्टिकल 370
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- पुष्पा 2
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- कल्कि 2898 एडी
बेस्ट एडिटिंग- आमरण बेस्ट साउंड डिजाइन- भूल भुलैया 3
बेस्ट स्क्रीनप्ले ओरिजिनल- पुष्पा 2
बेस्ट डायरेक्शन- आमरण ( राजकुमार पेरियासामी)