Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

भारत

ग्लोबल साउथ नियम तय करने वाला बने… BRICS के मंच से दुनिया को PM मोदी का बड़ा संदेश

By dolly singh
September 12, 2026 2 Min Read
0

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेता एक मंच पर जुटे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत ईरान, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र के राष्ट्रपति भी सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा विजन सबको साथ लेकर चलना है. संयुक्त बयान पर सहमति बन गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्य देशों से कहा कि दोस्तों, भारत की मेज़बानी में हो रहे इस ब्रिक्स समिट का संदेश साफ़ होना चाहिए. अगर हमारा भविष्य साझा है, तो उस भविष्य को आकार देने का अधिकार भी साझा होना चाहिए. आवाज़ से लेकर असर तक, विशेषाधिकार से लेकर साझेदारी तक, यही इस समय ब्रिक्स का मुख्य संकल्प होना चाहिए.

“ग्लोबल साउथ नियम तय करने वाला बने”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ‘ग्लोबल साउथ’ को नियमों का पालन करने वाले के बजाय ”नियम तय करने वाला” बनना होगा. पीएम ने कहा कि ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है और यह गुट किसी के खिलाफ नहीं है. उनके इस बयान को अमेरिका और अन्य पश्चिमी शक्तियों के लिए एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

“हर प्रयास के केंद्र में मानवता का विकास हो”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ग्लोबल साउथ वैश्विक संकटों में पहली पंक्ति में खड़ा है, लेकिन निर्णय लेने की प्रक्रिया में वह सबसे पीछे की पंक्ति में है. हमें इस विशेषाधिकार के पिरामिड को साझेदारी के मंच में बदलना होगा. एक ऐसा मंच जहां हर देश की आवाज हो, हर सदस्य की हिस्सेदारी हो और हर प्रयास के केंद्र में मानवता का विकास हो.अगले

20 सालों के लिए बड़े एजेंडे पर करें काम

पीएम मोदी ने कहा कि हमें अगले 20 सालों के लिए एक नए और बड़े लक्ष्य वाले एजेंडे पर काम करने की ज़रूरत है. हमें इस प्रक्रिया की शुरुआत अपने अंदरूनी कामकाज के तरीकों से करनी चाहिए. भले ही BRICS की अध्यक्षता हर साल बदलती है, लेकिन इससे हमारे संस्थागत कामकाज की रफ़्तार पर असर नहीं पड़ना चाहिए. मेरा प्रस्ताव है कि BRICS में निरंतरता और काम को लागू करने के लिए एक सिस्टम बनाया जाए. इससे ‘ट्रोइका’ (Troika) व्यवस्था के ज़रिए सभी पहलों और नतीजों पर आगे की कार्रवाई हो सकेगी. हम हर फ़ैसले से जुड़े नोडल पॉइंट, समय-सीमा और उसे लागू करने की स्थिति का रिकॉर्ड रखने के लिए एक सुरक्षित डिजिटल रिपॉज़िटरी भी बना सकते हैं.

Tags:

BRICS Summit 2026PM Modi
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

BRICS Summit 2026: भाकरवड़ी से गलौटी कबाब तक, विदेशी मेहमानों के लिए सजेगी भारत के स्वाद की शाही थाली

Next

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 200 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, विदेश में उड़ाया गर्दा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme