Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

Uncategorizedराज्य

नकल माफिया को मिट्टी में मिला देंगे… नीट पेपर लीक आंदोलन पर CM योगी बड़ा बयान, विपक्ष पर साधा निशाना

By dolly singh
July 25, 2026 2 Min Read
0

यूपी के फतेहपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले युवा सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं था. सैफई का विकास हो और बाकी सब भाड़ में जाएं, यही इनका एजेंडा था. जिन लोगों ने युवाओं का शोषण किया और जिन्हें अंधकार में धकेला था, आज वह सपा और कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. हम पीएम नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं. कल केंद्रीय कैबिनेट ने फैसला लिया कि नकल माफिया को 10 साल तक की सजा होगी और 10 करोड़ तक जुर्माना लगेगा. कैबिनेट से बिल को मंजूरी मिल गई है और अब सोमवार को संसद में पेश किया जाएगा. अब नकल माफिया को मिट्टी में मिलने से कोई रोक नहीं पाएगा.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नकल माफिया सपा और कांग्रेस की विरासत है. उन्होंने कहा कि नीट की दोबारा परीक्षा को एक समयसीमा के तहत ही कराया गया और वक्त रहते ही परिणाम भी दिया गया. इससे छात्रों का साल खराब नहीं होने पाया. आपने देखा होगा कि एनटीए के भी 47 अधिकारियों की सेवाओं को हमेशा के लिए समाप्त किया गया है. कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर योगी आदित्यनाथ ने कड़े कदम उठाए हैं. मैं पीएम मोदी के द्वारा उठाए गए इन कड़े कदमों का अभिनंदन करता हूं.

आंदोलन पर सियासत तेज

परीक्षा विवाद को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्रों का आंदोलन जारी है और इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी, वहीं एनडीए के सहयोगी नेताओं ने भी केंद्र सरकार के फैसलों का समर्थन किया. दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग दोहराते हुए कहा कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं होगा. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संगठनों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा, जबकि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत का दौर भी जारी है.

Tags:

CM YogiUttar Pradesh
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

वर्ल्ड 2027 नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI ने सबकुछ कर दिया क्लीयर, रिटायरमेंट पर दिया बड़ा अपडेट

Next

Gen-Z के आगे झुकी सरकार… शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा – मन दुखी है

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme