Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

राज्यबिजनेस

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, जानें नए रेट और बढ़ोतरी की वजह

By dolly singh
August 29, 2026 2 Min Read
0

दिल्ली-NCR में CNG से वाहन चलाने वालों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद दिल्ली में अब CNG 86.98 रुपये प्रति किलो मिलेगी। नए रेट शनिवार से लागू हो गए हैं। इस साल यह पांचवीं बार है, जब CNG की कीमतों में इजाफा किया गया है। हालांकि, मई के बाद पहली बार दाम बढ़ाए गए हैं। मई में महज 10 दिनों के भीतर चार बार कीमत बढ़ाते हुए CNG कुल 6 रुपये प्रति किलो महंगी की गई थी।

NCR के शहरों में भी बढ़े दाम

नई कीमतों के बाद नोएडा और गाजियाबाद में CNG का रेट 95.59 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं मेरठ में यह 95.47 रुपये और गुरुग्राम में 92.01 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। IGL के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में VAT की दर अलग होने के कारण शहरों के बीच CNG की कीमत में अंतर रहता है। इससे पहले 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपये, 23 मई को 1 रुपये और 26 मई को 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। अब 29 अगस्त को एक बार फिर 3.89 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है।

LNG महंगी होने से बढ़ी CNG की कीमत

कंपनी ने CNG की कीमत बढ़ाने के पीछे अंतरराष्ट्रीय गैस बाजार में बढ़ी लागत को प्रमुख कारण बताया है। CNG तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित LNG से पूरा किया जाता है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतों में तेजी आई है, जिससे गैस की लागत बढ़ गई है। कंपनी का कहना है कि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया गया है।

ऑटो-टैक्सी से लेकर माल ढुलाई तक पड़ेगा असर

CNG के महंगे होने का सीधा असर दिल्ली-NCR में चलने वाले ऑटो, टैक्सी और माल ढोने वाले वाहनों के संचालन खर्च पर पड़ सकता है। ईंधन लागत बढ़ने से आने वाले समय में यात्रियों के किराए और माल ढुलाई की कीमतों पर भी असर पड़ने की संभावना है। पश्चिम एशिया में तनाव के साथ हॉर्मुज स्ट्रेट में जारी व्यवधान ने वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंता और बढ़ा दी है। यह दुनिया के प्रमुख तेल और गैस व्यापार मार्गों में शामिल है और वैश्विक तेल-गैस कारोबार का करीब 20 फीसदी हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है।

Tags:

CNG Price HikeDelhi
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

Raksha Bandhan 2026: कल है रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का सही समय और जरूरी नियम

Next

Toxic Collection: बंपर शुरुआत के बाद फीकी पड़ी ‘टॉक्सिक’, वीकेंड से पहले कमाई में बड़ी गिरावट, जानें नेट कलेक्शन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme