Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

मनोरंजन

‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया सेकंड पार्ट का ऐलान

By dolly singh
September 2, 2026 2 Min Read
0

नील करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत साबित हो रही है। रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी यह डिवोशनल ड्रामा अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है। जहां इस दौर तक कई फिल्में कमाई के मामले में सुस्त पड़ जाती हैं, वहीं ‘हनुमान अंश’ लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल की तैयारी भी शुरू कर दी है।

26वें दिन भी शानदार कमाई

रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को फिल्म ने करीब 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘हनुमान अंश’ की भारत में कुल नेट कमाई 54.13 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 63.87 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। लगातार मजबूत कमाई ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का दर्जा दिला दिया है और अब इसकी नजर आगे के नए रिकॉर्ड पर है।

सीक्वल में आगे बढ़ेगी बाबा की कहानी

फिल्म के क्लाइमेक्स में ही कहानी के आगे जारी रहने का संकेत दे दिया गया था। अब लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने भी पुष्टि की है कि दूसरे भाग पर काम शुरू हो चुका है। आगरा में दर्शकों से मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि सीक्वल में नीम करौली बाबा के जीवन के उन महत्वपूर्ण पहलुओं को दिखाया जाएगा, जो उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से जुड़े हैं। इसके बाद कहानी आगरा, मथुरा और दूसरे स्थानों तक उनकी आध्यात्मिक यात्रा को विस्तार से सामने लाएगी।

1.8 करोड़ के बजट में 54 करोड़ से ज्यादा कमाई

कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के मामले में असाधारण प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट करीब 1.8 करोड़ रुपये था, जबकि अब तक यह 54.13 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर चुकी है। यानी फिल्म ने अपने बजट की तुलना में करीब 52.33 करोड़ रुपये का रिटर्न हासिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह लगभग 2907.22 प्रतिशत रिटर्न के बराबर है, जो फिल्म की जबरदस्त सफलता को दर्शाता है।

7 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म

‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स ने इसकी कमाई को लगातार मजबूत बनाए रखा। अब फिल्म के सीक्वल के ऐलान ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है, क्योंकि अगली कड़ी में नीम करौली बाबा के जीवन के अनदेखे अध्यायों को पर्दे पर उतारने की तैयारी है।

Tags:

Entertainment NewsHanuman Ansh
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

7,050mAh बैटरी, दमदार फीचर्स… Vivo T5 5G हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Next

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले तीन नए ट्रस्टी, CEO के नाम पर भी लगेगी मुहर!

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme