7,050mAh बैटरी, दमदार फीचर्स… Vivo T5 5G हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी T5 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। फोन में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जिसके एक बार चार्ज होने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का दावा किया गया है। इसके अलावा 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले इसे प्रीमियम लुक देता है।
कीमत और लॉन्च ऑफर
Vivo T5 5G को चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उतारा गया है। इसके 6GB+128GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये, 8GB+128GB की 39,999 रुपये, 8GB+256GB की 44,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। कंपनी Axis Bank, SBI और HDFC Bank कार्ड से खरीदारी पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। फोन की बिक्री 9 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी और इसे Royal Bronze व Silver Green कलर में खरीदा जा सकेगा।
144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और तेज प्रोसेसर
फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है। साथ में MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन ने AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।
50MP कैमरा और 7,050mAh की बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 5G में 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। पावर के लिए इसमें 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे विकल्प मौजूद हैं।