India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में नौकरी का मौका, जानें आवेदन से चयन तक पूरी डिटेल
इंडिया पोस्ट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के जुलाई सेशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का रास्ता खुलने वाला है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों और तारीखों को ध्यान से जांच लें।
कब से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया?
India Post GDS Recruitment 2026 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर बताई गई है। इसके बाद 23 और 24 सितंबर को करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को आवेदन India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के जरिए ऑनलाइन करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आने के कारण अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन को ही आधार मानना चाहिए।
ऐसे भरना होगा GDS भर्ती का फॉर्म
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले India Post की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद GDS Recruitment 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी होगा, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।
10वीं पास उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के 10वीं स्तर पर गणित और अंग्रेजी विषय होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को संबंधित स्थानीय भाषा का भी अध्ययन किया होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
GDS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के बजाय 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली सिस्टम-जनरेटेड मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यानी उम्मीदवारों के 10वीं के अंकों की भूमिका सबसे अहम होगी। मेरिट में स्थान हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। विभाग जरूरत के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन API सेतु, डिजीलॉकर या संबंधित शैक्षणिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी कर सकता है।