Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

खेल

521 पारियां, 23 हजार रन… इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट ने मचाया धमाल, सचिन को छोड़ा पीछे

By dolly singh
September 23, 2026 2 Min Read
0

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मंगलवार, 22 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में रूट ने 23 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए। खास बात यह रही कि रूट ने यह मुकाम 521 पारियों में हासिल किया और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 23 हजार रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली 490 पारियों के साथ इस मामले में सबसे आगे हैं, जबकि सचिन ने 522 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज

जो रूट इंग्लैंड के लिए पहले ही सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उनके बाद पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का नाम आता है, जिन्होंने अपने करियर में 15,737 रन बनाए थे। रूट ने अपने 394वें इंटरनेशनल मैच में 23 हजार रन का आंकड़ा छुआ। हालांकि, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह अभी 8वें स्थान पर हैं। भारत के पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ 24,208 रन के साथ उनसे आगे सातवें नंबर पर हैं। रूट की लगातार शानदार बल्लेबाजी के चलते यह अंतर अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में सचिन के रिकॉर्ड पर नजर

जो रूट की नजर अब टेस्ट क्रिकेट के एक और बड़े रिकॉर्ड पर हो सकती है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए। वहीं रूट 169 टेस्ट मैचों में 14,278 रन बना चुके हैं। यानी दोनों के बीच 1,643 रनों का अंतर है। 35 साल के रूट के पास अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे बढ़ने का मौका है, लेकिन वह सचिन का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं, यह उनके आगे के करियर और लगातार खेलने पर निर्भर करेगा।

रिकॉर्ड की रेस में लगातार आगे बढ़ रहे रूट

23 हजार इंटरनेशनल रन का आंकड़ा पार करना जो रूट के लंबे और शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि है। टेस्ट, वनडे और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में लगातार रन बनाने वाले रूट अब क्रिकेट इतिहास के चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो चुके हैं। 23 हजार रन तक सबसे कम पारियों में पहुंचने के मामले में विराट कोहली के बाद रूट का नाम दर्ज हो गया है, जबकि सचिन तेंदुलकर अब उनके ठीक पीछे हैं। आने वाले समय में रूट की नजर इंटरनेशनल रन के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में सचिन के ऐतिहासिक आंकड़े पर भी रहेगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 8 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 664 मैचों में 34,357 रन

विराट कोहली (भारत) – 562 मैचों में 28,359 रन

कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 594 मैचों में 28,106 रन

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 560 मैचों में 27,483 रन

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 652 मैचों में 25,957 रन

जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 519 मैचों में 25,534 रन

राहुल द्रविड़ (भारत) – 509 मैचों में 24,208 रन

जो रूट (इंग्लैंड)- 394 मैचों में- 23000* रन

Tags:

Cricket NewsJoe RootSports News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

UP: आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, पत्नी समेत 2 पंडितों को मारी गोली, जानें पूरा मामला

Next

OnePlus का नया धांसू फोन लॉन्च! 7,000mAh बैटरी से है लैस, जानें फीचर्स और कीमत की डिटेल्स

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme