Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

टेक

OnePlus का नया धांसू फोन लॉन्च! 7,000mAh बैटरी से है लैस, जानें फीचर्स और कीमत की डिटेल्स

By dolly singh
September 23, 2026 2 Min Read
0

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने N सीरीज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया OnePlus N6 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ पेश किया है, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखा गया है। फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है।

120Hz डिस्प्ले के साथ Unisoc प्रोसेसर

OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन 900 निट्स तक HBM ब्राइटनेस और 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13,700 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया भी दिया गया है।

13MP कैमरा, IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite 4G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड को भी पूरा करता है।

7,000mAh बैटरी के साथ 15W चार्जिंग

बैटरी के मामले में OnePlus N6 Lite 4G को 7,000mAh सेल से लैस किया गया है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज होने पर 49.7 घंटे तक कॉलिंग दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और OReality Audio वाले स्पीकर भी दिए गए हैं। 4GB+64GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है और इसे Midnight Hype तथा Neo Green कलर में खरीदा जा सकेगा।

Tags:

OnePlusTech News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

521 पारियां, 23 हजार रन… इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट ने मचाया धमाल, सचिन को छोड़ा पीछे

Next

रेलवे की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 3,477 पदों पर 8 अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme