Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

टेक

Lava ने उतारा सस्ता 5G फोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें पूरी डिटेल

By dolly singh
September 19, 2026 2 Min Read
0

Lava ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया 5G फोन Bold N4 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया मॉडल Bold N4 Lite के बाद पेश किया गया है, जिसे अगस्त में भारत में उतारा गया था। नए फोन में बड़ी 6,000mAh बैटरी के साथ 5G कनेक्टिविटी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और Unisoc T8200 चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन Android 16 पर चलता है और इसमें 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा भी मिलता है।

Lava Bold N4 Pro 5G की कीमत और सेल डेट

Lava Bold N4 Pro 5G को भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। सभी ऑफर्स को मिलाकर इसकी स्पेशल लॉन्च कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री Amazon पर 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Monaco Blue और Opulent Lilac कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। कंपनी इसके साथ पूरे भारत में ‘फ्री सर्विस एट होम’ सुविधा भी दे रही है, जिसके जरिए ग्राहकों को घर बैठे आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है।

120Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8200 5G चिपसेट लगाया गया है, जिसे 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर इसमें अतिरिक्त 6GB वर्चुअल रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और Lava ने इसमें क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने पर जोर दिया है।

50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N4 Pro 5G में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी 6,000mAh बैटरी शामिल है, हालांकि कंपनी ने अभी चार्जिंग सपोर्ट की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। डस्ट और पानी से बचाव के लिए स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग मिली है। ऐसे में बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

ऐसा है Lava Bold N4 Pro 5G का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट बैक पैनल दिया गया है और पीछे ऊपर की तरफ राउंडेड-रेक्टेंगल शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसमें दो बड़े कैमरा लेंस के साथ एक छोटा सर्कुलर एलिमेंट और LED फ्लैश मौजूद है। फोन के फ्लैट फ्रेम पर दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलता है। Amazon लिस्टिंग में फिलहाल फोन की कुछ ही डिटेल्स सामने आई हैं और बाकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी बिक्री शुरू होने से पहले सामने आने की उम्मीद है।

Tags:

LavaTech News
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

‘Mirzapur The Movie’ की बॉक्स ऑफिस पर धाक, ग्लोबली टॉप-4 में मारी एंट्री, इन फिल्मों को पछाड़ा

Next

भारत से तीनों मैचों में मिली हार, फिर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बल्ले-बल्ले, कर डाली मोटी कमाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme