‘Mirzapur The Movie’ की बॉक्स ऑफिस पर धाक, ग्लोबली टॉप-4 में मारी एंट्री, इन फिल्मों को पछाड़ा
रिलीज के दो हफ्ते से ज्यादा समय बीतने के बाद भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है। प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ से निकली इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिखाई दे रहा है। फिल्म अब 300 करोड़ के ग्लोबल आंकड़े की ओर बढ़ रही है और इसी बीच उसने 2026 की ग्लोबल बॉक्स ऑफिस रैंकिंग में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
15वें दिन भी जारी रही कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि पहले हफ्ते में इसकी कमाई 148.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और करीब 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, 15वें दिन रात 8:30 बजे तक फिल्म ने 1.53 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 204.98 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 15 फीसदी दर्ज की गई।
ग्लोबली 2026 की टॉप फिल्मों में बनाई जगह
भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब फिल्म की नजर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड्स पर है। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 292.64 करोड़ रुपये की ग्लोबल कमाई वाली ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही फिल्म 2026 की ग्लोबली चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सफर में फिल्म ने कई फिल्मों के ग्लोबल कलेक्शन को पीछे छोड़ा है और 300 करोड़ के आंकड़े के और करीब पहुंच गई है।
‘हनुमान अंश’ से भी है बॉक्स ऑफिस मुकाबला
‘मिर्जापुर द मूवी’ की चर्चा के बीच इसकी तुलना ‘हनुमान अंश’ से भी की जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ‘हनुमान अंश’ भी 300 करोड़ रुपये के ग्लोबल आंकड़े को पार कर चुकी है और अब 350 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों की कमाई किस तरह आगे बढ़ती है, इस पर दर्शकों और ट्रेड की नजर बनी हुई है।