Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

दुनिया

SCO Summit: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी-पेजेशकियान की मुलाकात, ईरानी राष्ट्रपति ने क्या की अपील?

By dolly singh
August 31, 2026 2 Min Read
0

PM Modi Meets Masoud Pezeshkian: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में अहम मुलाकात हुई। यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर हुई, जिसमें दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। फरवरी में मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी और पेजेशकियान की आमने-सामने मुलाकात हुई है। ऐसे में दोनों नेताओं की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

होर्मुज नाकेबंदी पर टिकी नजरें

बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, मौजूदा क्षेत्रीय हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि बातचीत में मिडिल ईस्ट संकट और होर्मुज में ईरान की नाकेबंदी जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे होंगे। दोनों देशों के लिए क्षेत्र में स्थिरता, व्यापार और सुरक्षा से जुड़े सवाल बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पीएम मोदी और पेजेशकियान के बीच हुई बातचीत पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं।

भारत में ईरानी दूतावास ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियान ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन और शंघाई प्लस शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संबोधित करने के लिए किर्गिजस्तान की अपनी यात्रा के पहले चरण के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बातचीत की।”

पेजेशकियान ने कहा- ईरान युद्ध नहीं चाहता

बिश्केक रवाना होने से पहले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा था कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी आक्रामकता का जवाब पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता को सभी देशों के लिए नुकसानदायक बताते हुए आर्थिक और सुरक्षा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आपसी समन्वय की जरूरत पर जोर दिया। ऐसे में SCO सम्मेलन के दौरान मोदी-पेजेशकियान की मुलाकात को मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

Tags:

IranMasoud PezeshkianPM ModiSCO Summit
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

थिएटर के बाद OTT पर गर्दा उड़ाएगी ‘धमाल 4’, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Next

SCO Summit: पुतिन से मिले PM मोदी, यूक्रेन युद्ध से लेकर तेल-गैस और रक्षा सहयोग तक… अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme