Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khabar Nest Khabar Nest
Khabar Nest Khabar Nest
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Home
  • अजब-गजब
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Subscribe
Close

Search

जॉब

SBI में नौकरी का गोल्डन चांस, 207 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

By dolly singh
September 9, 2026 2 Min Read
0

बैंकिंग क्षेत्र में अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने भर्ती का बड़ा अवसर दिया है। बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के विभिन्न पदों पर कुल 207 भर्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर होगा चयन

एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 में जोनल हेड रिटेल, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (एसआई) और इन्वेस्टमेंट ऑफिसर समेत कई पद शामिल हैं। जोनल हेड रिटेल के लिए एमबीए में कम से कम 60 प्रतिशत अंक, संबंधित प्रमाणपत्र और 15 साल का अनुभव मांगा गया है। रीजनल हेड पद के लिए बैंकिंग, वित्त या विपणन में 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीए और 12 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड के लिए स्नातक डिग्री और कम से कम 8 साल का अनुभव चाहिए। इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (एसआई) के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या सीएफए-सीए जैसी योग्यता के साथ 6 साल का अनुभव मांगा गया है।

वीपी और एवीपी पदों पर भी मौका

भर्ती में वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ के पद भी शामिल हैं। वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ के लिए स्नातक डिग्री और कम से कम 6 साल का अनुभव जरूरी है, जबकि असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ के लिए स्नातक डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव मांगा गया है। पद के अनुसार उम्र सीमा अलग-अलग तय की गई है। इस भर्ती में न्यूनतम उम्र 23 साल और अधिकतम 50 साल तक रखी गई है, जबकि अनुभव की जरूरत पद के हिसाब से 3 से 15 साल तक है।

पांच साल के अनुबंध पर होगी नियुक्ति

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में पांच साल के अनुबंध पर की जाएगी। बैंक जरूरत और संबंधित क्षेत्र के आधार पर अनुबंध की अवधि को आगे तीन से चार साल तक बढ़ा सकता है। उम्मीदवारों के वेतन पर इंटरव्यू के दौरान चर्चा होगी। अंतिम सीटीसी उम्मीदवार के अनुभव, मौजूदा वेतन और पोस्टिंग की जगह जैसे कारकों के आधार पर तय की जाएगी।

इंटरव्यू से होगा चयन

एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जरूरत के अनुसार एक या दो चरणों में इंटरव्यू हो सकते हैं। इन्हें टेलीफोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी आयोजित किया जा सकता है। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा और इसमें न्यूनतम योग्यता अंक बैंक तय करेगा। इंटरव्यू के दौरान सीटीसी पर भी चर्चा होगी और क्वालीफाइंग अंकों को लेकर बैंक का फैसला अंतिम माना जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई की भर्ती वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर नया पंजीकरण करना होगा। इसके बाद नाम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करने के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 तक पूरी करनी है।

Tags:

JobsSBI
Author

dolly singh

Follow Me
Other Articles
Previous

Drishyam 3 trailer: ‘दृश्यम 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, इस बार ‘विजय सालगांवकर’ के सामने है सबसे बड़ा खतरा!

Next

रात में बार-बार खुलती है नींद? न करें नजरअंदाज, इस बीमारी से हो सकता है कनेक्शन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — Khabar Nest. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme