यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म! जानिए कब होगा जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लिखित परीक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगस्त के पहले सप्ताह से पहले ही रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.
32 हजार से ज्यादा पदों के लिए हुई थी परीक्षा
इस भर्ती अभियान के तहत यूपी पुलिस में 32 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोजित लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनके लिए कुल 300 अंक निर्धारित थे। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक दिए गए, जबकि हर गलत उत्तर पर 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई। बोर्ड ने 20 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर उम्मीदवारों से आपत्तियां भी मांगी थीं, जिसके बाद अब अंतिम परिणाम की घोषणा का इंतजार है.
रिजल्ट के बाद शुरू होगी फिजिकल और डॉक्यूमेंट जांच
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से गुजरना होगा। इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बोर्ड सितंबर में फिजिकल टेस्ट आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी की जा सके.
ऐसे चेक सकते हैं रिजल्ट
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्च चेक करने के लिए सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जांए.
वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहेUP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
नया वेब पेज खुलेगा. उसमें जरूरीडिटेल्स डालकर लॉगिन करें.
रिजल्ट खुल जाएगा. अपना स्कोर और क्वालिफ़ाइंग स्टेटस ध्यान से देखें.
मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.
इसलिए तेजी से पूरी की जा रही है भर्ती प्रक्रिया
UPPRPB का लक्ष्य नवंबर-दिसंबर 2026 से पहले पूरी भर्ती प्रक्रिया समाप्त करना है। माना जा रहा है कि 2027 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार और भर्ती बोर्ड समय रहते नियुक्तियां पूरी करना चाहते हैं। ऐसे में परिणाम जारी होने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और आगे की सभी अपडेट के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।