Mobile Price Hike: मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! Vivo और IQ के फोन हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमत
अगर आप इस महीने नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपका बजट थोड़ा बढ़ सकता है। वीवो और आईक्यू ने भारत में अपने दो चर्चित स्मार्टफोन **Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G** की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट अब नई कीमतों के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हैं। कीमत बढ़ने के बाद Vivo T5x 5G की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होकर 34,999 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि iQOO Z11x 5G की शुरुआती कीमत अब 24,999 रुपये हो गई है।
Vivo T5x 5G की नई कीमतें
Vivo T5x 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 27,999 रुपये है। वहीं 8GB+128GB वेरिएंट 30,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल 34,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन साइबर ग्रीन, फ्यूजन रेड और स्टार सिल्वर कलर में आता है। गौर करने वाली बात यह है कि मार्च में लॉन्च के वक्त इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 18,999 रुपये थी, जो बाद में बढ़कर 24,999 रुपये हुई और अब कंपनी ने इसमें एक बार फिर इजाफा कर दिया है।
iQOO Z11x 5G भी पहुंचा नई कीमत पर
iQOO Z11x 5G के 6GB+128GB मॉडल की नई कीमत 24,999 रुपये हो गई है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल के लिए 30,999 रुपये खर्च करने होंगे। यह स्मार्टफोन प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर में आता है। लॉन्च के समय इसके तीनों वेरिएंट क्रमशः 18,999 रुपये, 20,999 रुपये और 22,999 रुपये में पेश किए गए थे।
मेमोरी की बढ़ी लागत बनी वजह
कीमत बढ़ने के बावजूद दोनों फोन के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल-HD+ LCD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग से लैस हैं। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 2MP बोकेह सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं। कीमतों में इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह DRAM और NAND मेमोरी की बढ़ती लागत को बताया जा रहा है।