KKK 15 Winner: खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ मिला इतना कुछ
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर को हुआ, जहां अविनाश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फिनाले में अविनाश ने ओरी और ऋत्विक धनजानी को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता। जीत के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। टॉप-5 में फरहाना भट्ट, ओरी, अविनाश मिश्रा, ऋत्विक धनजानी और करण वाही पहुंचे थे। इनमें फरहाना और करण टास्क से बाहर हुए और मुकाबला टॉप-3 तक पहुंचा।
हेलीकॉप्टर से छलांग, जेट स्की और पानी का खतरनाक टास्क
फिनाले में अविनाश, ओरी और ऋत्विक के सामने एक बेहद रोमांचक टास्क रखा गया। कंटेस्टेंट्स को हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने के बाद जेट स्की चलानी थी और फिर तैरकर तय एंड-पॉइंट तक पहुंचना था। टास्क का अंत एक धमाकेदार सीक्वेंस के साथ हुआ। तीनों ने अपना पूरा दम लगा दिया, लेकिन अविनाश ने सबसे कम समय में यह स्टंट पूरा कर बाजी मार ली। इसके बाद रोहित शेट्टी ने उनके नाम का ऐलान विनर के तौर पर किया।
10 साल के करियर में पहली ट्रॉफी
जीत के बाद अविनाश मिश्रा काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि 2016 से 2026 तक अपने करीब 10 साल के करियर में वह कई बार अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुए, अवॉर्ड शो में ऑडियंस के तौर पर बैठे और ‘बिग बॉस 18’ के फिनाले तक भी पहुंचे, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाए। अविनाश ने कहा कि यह उनका पहला अवॉर्ड है और इससे बेहतर शुरुआत की वह कल्पना भी नहीं कर सकते थे।
ट्रॉफी के साथ मिला इतना कुछ
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जीतने पर अविनाश मिश्रा को ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपये, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और यूरोप ट्रिप का पुरस्कार मिला। उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट और अविनाश की रुमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह के साथ उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए।